होम पीएम मोदी ने इन्हें दिया बिहार की जीत का श्रेय, कहा- ...आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं
पीएम मोदी ने इन्हें दिया बिहार की जीत का श्रेय, कहा- ...आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं
बिहार में एक बार फिर एनडीए सत्ता हासिल करने में सफल रही है. बिहार चुनाव का रिजल्ट आने के बाद से एनडीए के दल जश्न में डूबे हुए हैं. बिहार जीत को लेकर दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है. इस दौरान पीएम मोदी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बिहार जीत का श्रेय दिया है. उन्होंने जेपी नड्डा आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं के नारे लगवाए. साथ ही उन्होंने कहा कि मैं आज आभार व्यक्त करता हूं महान देश की महान जनता का. मैं आज धन्यवाद अर्पित करता हूं देश के कोटि-कोटि नागरिकों का.
पीएम मोदी ने कहा कि धन्यवाद इसलिए नहीं कि उन्होंने चुनावों में भाजपा को इतनी बड़ी सफलता दी है, इसके तो वो हकदार हैं ही. धन्यवाद इसलिए क्योंकि लोकतंत्र के इस महान पर्व को हम सभी ने मिलकर बहुत उत्साह से मनाया है. चुनाव भले ही कुछ सीटों कुछ क्षेत्रों पर हुआ हो, लेकिन मंगलवार सुबह से लेकर देर रात तक पूरे देश की नजरें टीवी, सोशल मीडिया चुनाव आयोग की वेबसाइट पर थीं. लोकतंत्र के प्रति हम भारतीयों की जो आस्था है उसकी मिशाल पूरी दुनिया में कहीं नहीं मिलती.
उन्होंने आगे कहा कि कोरोना के इस संकट काल में ये चुनाव कराना आसान नहीं था. लेकिन हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं इतनी सशक्त हैं, पारदर्शी हैं, कि इस संकट के बीच भी उन्होंने इतना बड़ा चुनाव कराकर दुनिया को भी भारत के ताकत की पहचान करा दी है. इन चुनाव परिणामों में भाजपा को NDA को अपार जनसमर्थन मिला है. इसके लिए भाजपा, NDA के लाखों कार्यकर्ता भाइयों-बहनों को जितनी बधाई दूं उतनी कम है. मैं हर कार्यकर्ता उनके परिवार जनों को हृदय से बधाई देता हूं.
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि भाजपा पूर्व में जीती, मणिपुर में कमल का झंडा फहरा दिया. भारतीय जनता पार्टी पश्चिम में जीती, गुजरात में जीती. भाजपा को उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश में विजय प्राप्त हुई. भाजपा को दक्षिण में कर्नाटका-तेलंगाना में सफलता मिली. 21वीं सदी के भारत के नागरिक, बार-बार अपना संदेश स्पष्ट कर रहे हैं. अब सेवा का मौका उसी को मिलेगा, जो देश के विकास के लक्ष्य के साथ ईमानदारी से काम करेगा. हर राजनीतिक दल से देश के लोगों की यही अपेक्षा है कि देश के लिए काम करो, देश के काम से मतलब रखो.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।