होम अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर का डिजाइन जारी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 10, 2020 08:37 PM

अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर का डिजाइन जारी

अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर का डिजाइन जारी

अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर का डिजाइन जारी

अबू धाबी में बन रहे पहले हिंदू मंदिर का अंतिम डिजाइन जारी कर दिया गया है। इस मंदिर में लगने वाले पत्थरों की तराशी का काम भारत में चल रहा है। मंदिर प्रबंधन ने एक वीडियो के जरिये डिजाइन के विजुअल में मंदिर निर्माण की अवधारणा से लेकर शिलान्यास तक की क्रमिक प्रगति को पेश किया है। इसका शिलान्यास गत वर्ष अप्रैल में हुआ था, लेकिन काम दिसंबर से शुरू हो सका।

वैश्विक सौहार्द के प्रतीक मंदिर में पुस्तकालय, क्लास रूम, मजलिस, सामुदायिक केंद्र होगा

गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वैश्विक सौहार्द के प्रतीक माने जाने वाले इस मंदिर के फाइनल मास्टर प्लान में अबू मुरेख परिसर में एक पुस्तकालय, एक क्लास रूम, एक मजलिस तथा एक सामुदायिक केंद्र को दिखाया गया है।

मंदिर का फाइनल डिजाइन वीडियो के जरिये जारी

मास्टर प्लान का काम 2020 की शुरुआत में पूरा हो गया था, लेकिन महामारी के कारण काम की गति धीमी पड़ गई। मंदिर प्रबंधन के प्रवक्ता अशोक कोटेचा ने बताया कि यह पहला मौका है, जब फाइनल डिजाइन को वीडियो के जरिये जारी किया गया है।

मंदिर का काम भारत और यूएई के मार्गदर्शन में चल रहा है

उन्होंने बताया कि मंदिर का काम सामुदायिक सहयोग तथा भारत और यूएई के नेतृत्व के मार्गदर्शन में चल रहा है। महामारी के बावजूद पत्थर तराशी का काम भारत में चलता रहा। इसमें भारत के विभिन्न मतों तथा महाभारत, रामायण तथा पुराणों की कहानियां उकेरी जा रही हैं।

भारत के कारीगरों ने पत्थरों को तराशा

वास्तव में पूरे भारत की पारंपरिक कहानियां तथा खाड़ी की डिजाइन इस मंदिर की विशिष्ट पहचान होगी। मंदिर प्रबंधन के प्रवक्ता अशोक कोटेचा ने बताया कि राजस्थान और गुजरात के विभिन्न स्थानों पर कारीगरों ने 25,000 घन फीट पत्थरों की तराशी की है। यह मंदिर का एक अहम हिस्सा होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)