होम डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती की उम्मीद, फंड इनफ्लो का मिलेगा सहारा

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 7, 2020 08:53 PM

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती की उम्मीद, फंड इनफ्लो का मिलेगा सहारा

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती की उम्मीद, फंड इनफ्लो का मिलेगा सहारा

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती की उम्मीद, फंड इनफ्लो का मिलेगा सहारा

 उछाल वाले शेयरों के साथ कॉर्पोरेट फंड इनफ्लो बढ़ने से आने वाले सप्ताह में भारतीय रुपये में मजबूती आने की उम्मीद है। विश्लेषकों ने पिछले सप्ताह के 73.80 से लेकर 74.88 तक के अनुमान से अब रुपये के 73.60 से 74.40 के बीच होने की भविष्यवाणी की है।

फॉरेक्स एंड रेट्स, एडलवाइज सिक्योरिटीज प्रमुख सजल गुप्ता ने कहा, "वैश्विक स्तर पर कोरोना के मामलों में वृद्धि से बाजारों पर जोखिम बना रहेगा, जबकि वैक्सीन के विकसित होने से उम्मीदें अधिक बनी रहेंगी। इसके अलावा, यूएस फेड की दरों को कम रखने वाली प्रतिबद्धता से बाजार में उछाल में मदद मिलनी चाहिए।" गुप्ता ने कहा, "रिलायंस रिटेल हिस्सेदारी की बिक्री के संबंध में एक और बड़ी घोषणा से रुपये को मजबूत स्थिति में रखने में मदद मिलेगी।"पिछले हफ्ते रुपया 74.08 के स्तर पर बंद हुआ था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज में रिटेल रिसर्च के उप प्रमुख देवर्श वकील ने भी अगले सप्ताह रुपये के मजबूत होने के संकेत दिए हैं।

इसके अलावा, विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों के शुरुआती नतीजे भी इसे प्रभावित करेंगे। गौरांग सोमैया, फॉरेक्स एंड बुलियन एनालिस्ट, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसार, "उम्मीद है कि मुद्रास्फीति कुछ अधिक हो सकती है और इससे रुपये में बढ़त दर्ज की जा सकती है। साथ ही रुपये की अस्थिरता पर अंकुश लगाया गया है, क्योंकि आरबीआई मुद्रा के मूल्यह्रास पर अंकुश लगाने के लिए हस्तक्षेप कर रहा है।"

उन्होंने यह भी कहा कि निवेशकों को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव परिणामों पर अधिक स्पष्टता की भी प्रतीक्षा होगी। इसके अलावा सोमैया को उम्मीद है कि रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सकारात्मक तौर पर मजबूती की ओर बढ़ते हुए 73.50 और 74.50 के दायरे में रहेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)