होम बिहार विधानसभा चुनावः आखिरी चरण, प्रचार खत्म, 78 सीट पर सात को मतदान
बिहार विधानसभा चुनावः आखिरी चरण, प्रचार खत्म, 78 सीट पर सात को मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आखिरी चरण के चुनाव प्रसार का शोर आज ख़त्म हो गया. जिसके बाद अब आखिरी चरण का मतदान 7 नवंबर को 78 सीटों पर की जाएगी.
बता दें कि आखिरी चरण का मतदान है, जिसके बाद अब सभी दलों को 10 नवम्बर का इन्तजार होगा. जिसके बाद पता चलेगा की बिहार के मुख्यमंत्री की कुर्सी किसके पास होगी. क्या एकबार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी कुर्सी बचाने में सफल होंगे या बाजी तेजस्वी मारेंगे.
इसबीच 'सुशासन बाबू' के नाम से जाने जाने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के आखिरी चरण के लिए प्रचार के आखिरी दिन अपने संन्यास के बारे में संकेत देते हुए कहा कि यह उनका अंतिम चुनाव है. नीतीश कुमार के इस ऐलान से देश की राजनीति में नई हलचल मच गई और बिहार के रण में जदयू की एक नई रणनीति भी सामने आई.
भावुक अपील का क्या असर पड़ा यह तो 10 नवम्बर को ही पता चलेगा
सात नवम्बर को 78 सीटों के लिए होने वाले मतदान से ठीक पहले बिहार के लोगों के सामने नीतीश कुमार की इस भावुक अपील का क्या असर पड़ा यह तो 10 नवम्बर को ही पता चलेगा. लेकिन फिलहाल बिहार में सबसे बड़ा सवाल यह है कि 43 साल से राजनीतिक सफलता की इबारत लिख रहे, अब तक छह बार मुख्यमंत्री रह चुके और 15 साल से बिहार पर एकछत्र राज कर रहे नीतीश क्या वाकई संन्यास ले लेंगे? क्या इस भावुक अपील के बाद उन्हें एक और मौका मिलेगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।