होम UGC ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों को फिर से खोलने का जारी किया दिशानिर्देश
UGC ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों को फिर से खोलने का जारी किया दिशानिर्देश
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने देश भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को फिर से खोलने के लिए बृहस्पतिवार को दिशानिर्देशों को अधिसूचित किया। कोविड-19 महामारी के कारण शिक्षण संस्थान मार्च से ही बंद हैं। केंद्रीय विश्वविद्यालयों और अन्य केंद्रीय वित्त पोषित उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए, परिसरों को फिर से खोलने का निर्णय उनके कुलपतियों और प्रमुखों पर छोड़ दिया गया है।दिशानिर्देशों में कहा गया है कि राज्यों के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए संबंधित राज्य सरकारों को फैसला करना होगा। दिशानिर्देशों के अनुसार Þराज्य विश्वविद्यालयों, निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों सहित अन्य सभी संस्थानों के लिए संबंधित राज्य सरकारों के फैसलों के अनुसार कक्षाएं शुरू होंगी।''विश्वविद्यालयों और कॉलेजों से कहा गया है कि वे चरणबद्ध तरीके से परिसरों को खोलने की योजना बनाएं तथा ऐसी गतिविधियों पर जोर दें जिनमें कोरोना वायरस मानदंडों का पालन हो। इनमें सामाजिक दूरी, मास्क का उपयोग शामिल हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।