होम महाराष्ट्र में लॉकडाउनः पांच नवंबर से फिर खुलेंगे सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मल्टीप्लेक्स

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 4, 2020 09:06 PM

महाराष्ट्र में लॉकडाउनः पांच नवंबर से फिर खुलेंगे सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मल्टीप्लेक्स

महाराष्ट्र में लॉकडाउनः पांच नवंबर से फिर खुलेंगे सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मल्टीप्लेक्स

महाराष्ट्र में लॉकडाउनः पांच नवंबर से फिर खुलेंगे सिनेमा हॉल, स्वीमिंग पूल, मल्टीप्लेक्स

 महाराष्ट्र सरकार ने लॉकडाउन में छूट के दायरे को बढ़ाने का फैसला किया है। सरकान ने गाइडलाइन में कहा कि महाराष्ट्र में निषिद्ध क्षेत्र से बाहर स्थित स्वीमिंग पूल, योग संस्थान, सिनेमा हॉल, नाटकघर, मल्टीप्लेक्स पांच नवंबर से फिर खुलेंगे।

सरकार के दिशा-निर्देश के मुताबिक, राज्य में अब कंटेनमेंट जोन के बाहर स्विमिंग पूल, सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स फिर से खुल सकेंगे, सरकार ने 5 नवंबर यानी गुरुवार से खोलने की इजाजत दी है। हालांकि, 50 फीसदी क्षमता के साथ ही ये अनुमति मिली है, सरकार की गाइडलाइंस के मुताबिक, ट्रेनिंग के लिए स्विमिंग पूल, योगा इंस्टीट्यूट, सिनेमा हॉल, ड्रामा थियेटर, मल्टीप्लेक्स 50 फीसदी क्षमता के साथ एक बार फिर खुल सकेंगे।

स्वीमिंग पूल और योग संस्थान पांच नवंबर से फिर खुल सकेंगे

महाराष्ट्र में निरुद्ध क्षेत्रों से बाहर स्थित सिनेमाघर, नाटकघर, मल्टीप्लेक्स, स्वीमिंग पूल और योग संस्थान पांच नवंबर से फिर खुल सकेंगे। राज्य सरकार ने बुधवार को यह जानकारी दी। सिनेमाघरों, मल्टीप्लेक्स और नाटकघरों को 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की क्षमता के साथ संचालन की अनुमति होगी। इनके अंदर किसी भी तरह के खाद्य पदार्थों की व्यवस्था नहीं होगी। ये सभी प्रतिष्ठान मार्च में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिये लॉकडाउन लागू किये जाने के बाद से बंद हैं। पिछले महीने राज्य में होटल और बार को दोबारा खोलने की अनुमति दे दी गई थी।

नए सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिये इस्तेमाल होने वाले स्वीमिंग पूल और निरुद्ध क्षेत्रों से बाहर स्थित स्वीमिंग पुलों को पांच नवंबर को फिर से खोला जा सकता है। इसके अलावा योग संस्थान, बैडमिंटन हॉल, टेनिस, स्क्वैश कोर्ट, इंडोर शूटिंग रेंज को भी बृहस्पतिवार से खोला जा सकेंगा। दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि शारीरिक दूरी और सैनिटाइजेशन सुनिश्चित किया जाना चाहिये। शेष लॉकडाउन पाबंदियों को पहले ही 30 नवंबर तक बढ़ाया जा चुका है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)