होम कई शहरों में दिखा चांद, सुहागिनों ने खोला व्रत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 4, 2020 09:08 PM

कई शहरों में दिखा चांद, सुहागिनों ने खोला व्रत

कई शहरों में दिखा चांद, सुहागिनों ने खोला व्रत

 कई शहरों में दिखा चांद, सुहागिनों ने खोला व्रत

करवा चौध पर अपने पति की लंबी आयु की कामना लेकर व्रत रखने वालीं सुहागिनों का इंतजार खत्म हो गया है. जी हां कई शहरों चांद नजर आ गया है. जिन शहरों में चांद दिखाई दे गया है, वहां पर सुहागिन महिलाएं चांद को अर्घ्य दे कर अपना व्रत खोल रही हैं.

 

चंद्रदेव को अर्घ्य देना और उनकी आराधना करना इस व्रत का एक महत्वपूर्ण भाग है. करवा चौथ के दिन सुबह से महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं. रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद और पति के हाथों से पानी पीकर यह व्रत पूरा होता है. करवा चौथ के व्रत की रात चांद को महिलाएं छलनी में से चांद को देखती हैं और फिर उसी छलनी में से देखा जाता है पति का चेहरा.

इसलिए दिया जाता है अर्घ्य
मान्यताओं के अनुसार चंद्र देव को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है और इनकी पूजा से वैवाहिक जीवन सुखमय बनता है और पति की आयु भी लंबी होती है.

 

पौराणिक मान्यताएं कहती हैं कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा की आराधना करने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है और दीर्घ आयु प्राप्त होती है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)