होम 3 महीने Free मिलेगा इंटरनेट, जानिए लेने का तरीका

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 4, 2020 08:49 PM

3 महीने Free मिलेगा इंटरनेट, जानिए लेने का तरीका

3 महीने Free मिलेगा इंटरनेट, जानिए लेने का तरीका

3 महीने Free मिलेगा इंटरनेट, जानिए लेने का तरीका

ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनी एक्साइटेल ने 3 महीने के लिए फ्री में इंटरनेट इस्तेमाल करने का ऑफर दिया है। कंपनी का कहना है कि इस ऑफर के तहत लोग 3 महीने तक फ्री में हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्साइटेड ने कहा है कि वह यह घोषणा फेस्टिवल सीजन के दौरान कर रही है, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग एक्साइटेल के इस ऑफर का फायदा उठा सकें।


जानिए एक्साइटेड के ऑफर का नाम

एक्साइटेल ने अपने इस फ्री इंटरनेट ऑफर प्लान का नाम 'फुल पे हाफ फ्री' रखा है। इस ऑफर के तहत ग्राहक एक्साइटेल ब्रॉडबैंड को कोई भी प्लान लेकर उसके आधे के बराबर फ्री में इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर किसी ने 6 महीने का प्लान लिया है, तो वह इसके बाद आगे 3 माह तक इसी प्लान का मजा फ्री में लेगा।

किसके लिए यह प्लान फायदेमंद

एक्साइटेल का ऑफर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो एक साथ कई माह का प्लान लेते हैं। कंपनी भी उन्हीं ग्राहकों पर फोकस कर रही है। एक्साइटेल ने इसी के तहत कई प्लान भी लांच किए हैं। कंपनी एक से लेकर कई माह तक के प्लान इस वक्त देर ही है। वहीं दूसरी तरफ कंपनी ने अभी ऑलइंडिया अपना नेटवर्क नहीं फैलाया है। ऐसे में इस ऑफर का फायदा उन्हीं शहरों में लिया जा सकेगा, जहां कंपनी का नेटवर्क है।

ऐसे ले सकते हैं इस प्लान का फायदा

एक्साइटेड के इस प्लान का फायदा उठाने के लिए कंपनी की वेबसाइट पर जाना होगा। यहां पर एक फार्म दिया हुआ है, जिसे भरना होगा। इस फार्म के साथ ऑफर से जुड़ी जानकारी भी दी गई है। यहां पर ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार ब्राड बैंड स्पीड का प्लान ले सकता है। कंपनी 100 एमबीपीएस, 200 एमबीपीएस और 300 एमबीपीएस वाले प्लान ऑफर कर रही है। जो लोग ऐसे इन स्पीड के 6 महीने के प्लान लेंगे उनको बाद के 3 महीने फ्री में उसी स्पीड में इंटरनेट सेवा मिलेगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)