होम अमेरिका चुनाव 2020ः भारतीय मूल के चारों डेमोक्रेट सांसद दोबारा निर्वाचित हुए

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 4, 2020 08:40 PM

अमेरिका चुनाव 2020ः भारतीय मूल के चारों डेमोक्रेट सांसद दोबारा निर्वाचित हुए

अमेरिका चुनाव 2020ः भारतीय मूल के चारों डेमोक्रेट सांसद दोबारा निर्वाचित हुए

अमेरिका चुनाव 2020ः भारतीय मूल के चारों डेमोक्रेट सांसद दोबारा निर्वाचित हुए

 अमेरिकी कांग्रेस के निचले सदन प्रतिनिधि सभा के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े भारतीय मूल के चारों प्रत्याशियों - डॉ.एमी बेरा, प्रमिला जयपाल, रो खन्ना और राजा कृष्णमूर्ति- ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर जीत दर्ज की है.

पहली बार एक बड़ी ताकत बनकर उभरा भारतीय-अमेरिकी समुदाय:
अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में भारतीय-अमेरिकी समुदाय पहली बार एक बड़ी ताकत बनकर उभरा है और डेमोक्रेटिक तथा रिपब्लिकन, दोनों पार्टियों ने समुदाय के 18 लाख मतदाताओं को लुभाने के लिए कई कदम उठाए. फ्लोरिडा, जॉर्जिया, मिशिगन, नार्थ कैरोलिना, टेक्सास और पेनसिल्वेनिया जैसे कांटे की लड़ाई वाले राज्यों में जीत के लिए इस समुदाय के मत अहम हैं.

रिपब्लिकन उम्मीदवार को बढ़तः
भारतीय मूल के सांसदों के समूह को कृष्णमूर्ति अनौपचारिक रूप से 'समोसा कॉकस' कहते हैं और इस चुनाव में इस समूह में कम से एक सदस्यों की वृद्धि की पूरी संभावना है क्योंकि डॉ. हीरल तिपिरनेनी की एरिजोना के छठे कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र में रिपब्लिकन उम्मीदवार डेविड श्वेकर्ट पर अंतिम सूचना मिलने तक बढ़त बनी हुयी थी. अगर 52 वर्षीय हीरल निर्वाचित होती हैं तो प्रतिनिधिसभा पहुंचने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला होंगी. जयपाल पहली महिला हैं जो 2016 में प्रतिनिधिसभा के लिए निर्वाचित हुई थीं.

उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं कमला हैरिसः
समोसा कॉकस में इस समय पांच भारतीय-अमेरिकी सांसद हैं जिनमें से चार प्रतिनिधिसभा के सदस्य हैं जबकि पांचवी सदस्य सीनेटर कमला हैरिस (56) हैं. हैरिस इस चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं. कृष्णमूर्ति (47) ने आसानी से लिबरटेरियन पार्टी उम्मीदवार प्रेस्टन नेल्सन (30) को हरा दिया. अंतिम सूचना मिलने तक उन्हें कुल गिने गए मतों के करीब 71 प्रतिशत मत मिले थे. रो खन्ना ने आसानी से अपने भारतीय मूल के प्रतिद्वंद्वी और रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी रितेश टंडन (48) को हराया. उन्होंने करीब 50 प्रतिशत मतों से जीत दर्ज की. खन्ना लगातार तीसरी बार कैलिफोर्निया के 17वें निर्वाचन क्षेत्र से विजयी हुए हैं. समोसा कॉकस में सबसे वरिष्ठ सदस्य डॉ. एमी बेरा (55) ने आसानी से पांचवी बार कैलिफोर्निया के सातवें कांग्रेस निर्वाचन क्षेत्र से जीत दर्ज की. आखिरी सूचना मिलने तक वह अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी 65 वर्षीय बज पैटरसन पर 25 प्रतिशत मतों की अजेय बढ़त बना चुके थे.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)