होम पिनाका के अत्याधुनिक रॉकेट का सफल परीक्षण-ज्यादा दूरी तक सटीक निशाना लगा सकता है

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 4, 2020 08:33 PM

पिनाका के अत्याधुनिक रॉकेट का सफल परीक्षण-ज्यादा दूरी तक सटीक निशाना लगा सकता है

पिनाका के अत्याधुनिक रॉकेट का सफल परीक्षण-ज्यादा दूरी तक सटीक निशाना लगा सकता है

पिनाका के अत्याधुनिक रॉकेट का सफल परीक्षण-ज्यादा दूरी तक सटीक निशाना लगा सकता है

 रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने पिनाका रॉकेट प्रणाली के अत्याधुनिक रॉकेट का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।

यह परीक्षण ओड़िशा स्थित एकीकृत परीक्षण केंद्र चांदीपुर से 4 बुधवार को किया गया। डीआरडीओ द्वारा विकसित पिनाका प्रणाली में नया रॉकेट पहले की तुलना में न केवल ज्यादा दूरी तक सटीक निशाना लगा सकता है, बल्कि उसकी लंबाई भी पिछले रॉकेट की तुलना में कम है। रॉकेट का डिजाइन और लंबाई संबंधित काम डीआरडीओ की प्रयोगशाला पुणे में किया गया है। पुणे स्थित इस संस्थान को ऑर्मामेंट रिसर्च एंड डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट, एआरडीई और हाई एनर्जी मैटेरियल्स रिसर्च लैबरोटरी, एचईएमआरएल के नाम से जाना जाता है।

इस दौरान एक के बाद एक छह रॉकेट का सफल परीक्षण किया गया। परीक्षण किए गए प्रौद्याेगिकी हस्तांतरण के बाद रॉकेट मेसर्स इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव लिमिटेड नागपुर द्वारा बनाये गये हैं। परीक्षण के दौरान रॉडार और इलेक्ट्रो ऑप्टिकल ट्रैकिंग सिस्टम तथा टेलीमेट्री उपकरणों द्वारा राकेट की निगरानी की गयी।

पिनॉका प्रणाली के तहत अत्याधुनिक रॉकेट पिनाका एमके-1 रॉकेट की जगह लेंगे। जो अभी उत्पादन प्रक्रिया में हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)