होम गिरफ्तार किए गए अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, लगा ये आरोप
गिरफ्तार किए गए अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एक और FIR दर्ज, लगा ये आरोप
रिपब्लिक टीवी चैनल के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी को 2 साल पुरान मामले में गिरफ्तार किया गया है। 2018 में एक इंटीरियर डिजाइनर और उसकी मां नेआत्महत्या कर ली थी। अर्नब को इस मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया है। को कथित रूप से आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने मामले में बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। आर्किटेक्ट और उनकी मां ने कथित तौर पर गोस्वामी के रिपब्लिक टीवी द्वारा उनके बकाए का भुगतान न किए जाने के कारण आत्महत्या कर ली थी।
अर्नब के खिलाफ अब एक और एफआईआर दर्ज की गई है। आईपीसी की धारा 353, 504, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अर्नब गोस्वामी के खिलाफ एक महिला पुलिस अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि ये तब हुआ जब बुधवार सुबह पुलिस की टीम मुंबई में उनके आवास पर पहुंची। मुंबई पुलिस के अनुसार, आज जब पुलिस अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार करने गई तो न केवल उन्होंने और उनके परिवार ने पुलिस को उनकी ड्यूटी करने से रोका, बल्कि उन्होंने एक कागज भी फाड़ दिया। एफआईआर एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।