होम गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर होंगे रवाना,
गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय पश्चिम बंगाल दौरे पर होंगे रवाना,
केंद्रीय गृहमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता पांच नवंबर से पश्चिम बंगाल का दो दिन का दौरा करेंगे और राज्य में 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन का जायजा लेने के लिए बांकुरा और कोलकाता में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. कोविड-19 के प्रकोप के बाद से शाह का यह राज्य का पहला दौरा होगा. उन्होंने पिछली बार एक मार्च को राज्य का दौरा किया था.
गृहमंत्री का यह दौरा महत्व रखता है क्योंकि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति की आलोचना की थी.धनखड़ ने पिछले सप्ताह नई दिल्ली में शाह से मुलाकात की थी और राज्य के हालात पर चर्चा की थी. भाजपा के प्रदेश महासचिव सायंतन बसु ने कहा कि शाह चार नवंबर की रात में कोलकाता पहुंचेंगे.
वह अगले दिन बांकुरा जाएंगे और पूर्वी एवं पश्चिम मिदनापुर, बीरभूम, पुरुलिया और बांकुरा जिलों के भाजपा नेताओं के साथ एक संगठनात्मक बैठक करेंगे. बसु ने कहा, 'वह शाम को कोलकाता लौटेंगे. छह नवंबर को वह दक्षिणेश्वर काली मंदिर जाएंगे और शास्त्रीय गायक पंडित अजय चक्रवर्ती से मुलाकात करेंगे. बाद में, वह राज्य के भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे.' उन्होंने कहा कि शाह के बांकुरा और कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर दोपहर का भोजन करने की भी संभावना है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।