होम मालाबार एक्सरसाइज से चीन को लगी मिर्ची, अमेरिका और भारत पर साधा निशाना
मालाबार एक्सरसाइज से चीन को लगी मिर्ची, अमेरिका और भारत पर साधा निशाना
मंगलवार से बंगाल की खाड़ी में शुरू हुई मालाबार एक्सरसाइज को लेकर चीन की तीखी प्रतिक्रिया आई है. चीन के मुखपत्र 'ग्लोबल टाइम्स' ने मालाबार एक्सरसाइज पर निशाना साधते हुए कहा है कि इस युद्धभ्यास से इंडो-पैसेफिक क्षेत्र 'जियो-पॉलिटिकल हॉट स्पॉट' में तब्दील हो जाएगा, क्योंकि अमेरिका इस एक्सरसाइज के जरिए चीन के खिलाफ 'एशियन-नाटो' खड़ा करना चाहता है.
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया ने क्वाड संगठन बनाया है और इन्ही देशों की नौसेनाएं मालाबार युद्धभ्यास में हिस्सा ले रही हैं. ऐसे में आने वाले समय में इसमें अन्य देश भी जुड़ सकते हैं. ग्लोबल टाइम्स ने आरोप लगाया कि इसका मकसद चीन के खिलाफ सैन्य गठजोड़ है.
ग्लोबाल टाइम्स ने मालाबार एक्सरसाइज को लेकर भारत पर भी निशाना साधा है. चीनी माऊथपीस ने लिखा है कि भारत हिंद-प्रशांत क्षेत्र (समंदर) में चीन के खिलाफ अमेरिका से मदद लेना चाहता है, लेकिन इस तरह के गठजोड़ से भारत 'शतरंज की मोहरें' बनकर रह जाएगा.'
बता दें कि मंगलवार को भारत सहित दुनिया के चार बड़े लोकतांत्रिक देशों की नौसेनाएं ने बंगाल की खाड़ी में मालाबार युद्धभ्यास की शुरूआत की. पहली बार मालाबार एक्सरसाइज में आस्ट्रेलिया की नौसेना ने भी हिस्सा लिया.
इस साल मालाबार एक्सरसाइज दो चरणों में हो रही है. पहला चरण 3-6 नवम्बर को बंगाल की खाड़ी में हो रहा है जबकि दूसरा फेज़ मिड-नवम्बर (संभवत: 17-20 नवम्बर) में अरब सागर में होगा.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।