होम केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मणिपुर में एक महीने में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 3, 2020 08:36 PM

केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मणिपुर में एक महीने में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े

केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मणिपुर में एक महीने में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े

 केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, मणिपुर में एक महीने में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि तीन अक्टूबर और तीन नवंबर के बीच केरल, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और मणिपुर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े हैं। मंत्रालय ने कहा कि इसी अवधि में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तरप्रदेश ऐसे शीर्ष राज्यों में रहे जहां कोविड-19 के मामलों में गिरावट दर्ज की गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले सात हफ्ते से रोजाना कोविड-19 के औसतन मामलों और मौत की संख्या में गिरावट आने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर से 22 सितंबर के बीच रोजाना औसतन 90,346 मामले आए जबकि 28 अक्टूबर और तीन नवंबर के बीच औसतन 45,884 मामले आए। उन्होंने बताया, ‘‘16 सितंबर से 22 सितंबर के बीच औसतन हर दिन 1165 लोगों की मौत हुई जबकि 28 अक्टूबर और तीन नवंबर के बीच 513 मौतें हुईं।’’ स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘‘कोविड-19 के 11 करोड़ से ज्यादा नमूने की जांच हो चुकी है। संक्रमण दर में भी गिरावट आना जारी है।’’ नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) और कोविड-19 पर राष्ट्रीय कार्यबल के प्रमुख वी के पॉल ने कहा कि देश की आबादी के बड़े हिस्से के संक्रमित होने का खतरा अभी भी बना हुआ है। ऐसे में लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए उचित व्यवहार अपनाने पर जोर देना चाहिए और किसी तरह का भी लक्षण नजर आने पर जांच करानी चाहिए। राष्ट्रीय राजधानी में वेंटिलेटर की कमी से जुड़े एक सवाल पर भूषण ने कहा कि केंद्रीय अस्पतालों में बेड की रोजाना समीक्षा की जाती है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में राममनोहर लोहिया अस्पताल में 80 बेड, सफदरजंग अस्पताल में 140 बेड और एम्स में 12,00 से ज्यादा बेड खाली हैं। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि निजी अस्पतालों के संबंध में भी रणनीति को दिल्ली सरकार ने लागू किया है। इसके तहत कोविड-19 के कुल बेड और रिक्त बेड की संख्या सार्वजनिक की जाती है। उन्होंने कहा, ‘‘जहां तक वेंटिलेटर की बात है, हमने दिल्ली में पर्याप्त संख्या में वेंटिलेटर मुहैया कराए हैं। अगर भविष्य में किसी प्रकार की मांग आती है तो हम अतिरिक्त वेंटिलेटर भी मुहैया कराने की स्थिति में होंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)