होम नाबालिग लड़के पर आया युवती का दिल, भाग कर जा रहे थे बेंगलुरु; ऐसे पकड़े गए

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 3, 2020 09:12 PM

नाबालिग लड़के पर आया युवती का दिल, भाग कर जा रहे थे बेंगलुरु; ऐसे पकड़े गए

नाबालिग लड़के पर आया युवती का दिल, भाग कर जा रहे थे बेंगलुरु; ऐसे पकड़े गए

नाबालिग लड़के पर आया युवती का दिल, भाग कर जा रहे थे बेंगलुरु; ऐसे पकड़े गए

 लड़के की उम्र 17 साल की, उस पर 19 साल की युवती का दिल आ गया। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई और घर से निकल गए। गृहस्थी बसाने के लिए बेंगलुर जा रहे थे। रिजर्वेशन कर्नाटक एक्सप्रेस (06528) में था लेकिन जल्दबाजी में राजधानी एक्सप्रेस (02692) में बैठ गए। जब दोनों को ट्रेन में पेट्रोलिंग कर रहे रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) भोपाल के जवानों ने देखा तो वे डरे-सहमे दिखे। पूछताछ करने पर दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की कहानी पता चली, लेकिन उम्र का अंतर दो साल का था। लड़का नाबालिग भी था। जवानों को लगा कि दोनों ने प्रेमवश भले ही साथ रहने की कसमें खाई हो लेकिन रिश्ता लंबा नहीं टिकेगा। दूसरी तरफ दोनों के परिवार में भी कलह बढ़ेगी। जवानों ने दोनों को समझाइश दी और परिवार के बड़े-बुजुर्गो से फोन पर बात कर दोनों को खुशी-खुशी घर भिजवाया।

भोपाल आरपीएफ थाना प्रभारी निहाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपराइच थाने के चौराजी गांव में रहने वाले नाबालिग लड़के और युवती ट्रेन से बेंगलुर जाना चाहते थे। दोनों रविवार शाम को बस से झांसी पहुंचे थे और वहां से गलती से राजधानी एक्सप्रेस में चढ़ गए। रविवार-सोमवार की रात 2.30 बजे आरपीएफ के जवानों ने दोनों को ट्रेन में देखा। जवानों ने दोनों को झांसी से भोपाल तक समझाइश दी। उसके बाद दोनों के परिवार के सदस्यों को खबर की, वे सोमवार शाम को भोपाल पहुंचे और मंगलवार दोपहर को उन्हें लेकर गोरखपुर रवाना हो गए।

जवानों ने लड़के व युवती ही नहीं, दोनों के परिवार में भी सुलह कराई

राजधानी एक्सप्रेस रविवार-सोमवार की रात दो बजे के करीब झांसी से निकली थी। उसमें प्रधान आरक्षक श्रीकृष्ण बघेल, आरक्षक इंदर यादव, आरक्षक रवींद्र पेट्रोलिंग कर रहे थे। तीनों ने नाबालिग लड़के और युवती के परिवार के सदस्यों के बीच में सुलह कराने में बड़ी भूमिका निभाई। दोनों घर से गायब हो गए थे, इस वजह से दोनों के परिवार में विवाद की स्थिति बनी हुई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)