होम ईवीएम पर दिग्विजय के आरोप बता रहे हैं, क्लीनस्वीप करेगी भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा
ईवीएम पर दिग्विजय के आरोप बता रहे हैं, क्लीनस्वीप करेगी भाजपा : विष्णुदत्त शर्मा
अभी तक मतदान का प्रतिशत अच्छा है। मतदान का ट्रेंड भी कहीं न कहीं भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है। और फिर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम में चिप एड होने की आशंका जता दी है। इसका सीधा सा अर्थ है कि उन्होंने अपनी हार स्वीकार कर ली है और उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी क्लीनस्वीप कर रही है। कांग्रेस के जो भी नेता यह कह रहे हैं कि ईवीएम की चिप हाईप्रोसेस की गई है, वे उपचुनाव में अपनी सुनिश्चित हार को देखते हुए उसका ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं, हार के लिए कुछ नया बहाना ढूंढ रहे हैं। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही।शर्मा ने कहा कि 15 महीने की कांग्रेस सरकार के दौरान कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रदेश का बंटाढार कर दिया। इन्होंने गरीबों के हक को छीना, परिणामस्वरूप कांग्रेस की सरकार को जाना पड़ा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की संवेदनशील सरकार बनी। शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की इस सरकार को स्थायित्व प्रदान करने, प्रदेश को बचाने और गरीब कल्याण के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस उपचुनाव में अथक मेहनत की है। पार्टी के कार्यकर्ता सभी 28 सीटों पर लगातार बूथों की मॉनीटरिंग करते रहे और सारी चीजों को संभाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भी यही चाहती है कि भाजपा की सरकार रहे और आज जिस तरह से जनता से मतदान किया है, उससे यह साफ दिखाई दे रहा है कि प्रदेश की जनता ने अपना मन बना लिया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।