होम बिहार में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 3, 2020 08:20 PM

बिहार में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न

बिहार में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न

बिहार में दूसरे चरण का चुनाव संपन्न

 बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 94 विधानसभा क्षेत्रों में शाम छह बजे तक 51.99 प्रतिशत मतदान हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से यह जानकारी दी गई। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत प्रदेश के 17 जिलों की 94 विधानसभा सीटों पर कोविड-19 से बचाव के निर्धारित मापदंड का पालन करते हुए मंगलवार को कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। ये 94 विधानसभा क्षेत्र 17 जिलों पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, भागलपुर, नालंदा तथा पटना में में पड़ते हैं। दरभंगा जिला के कुशेश्वरस्थान एवं गौडाबौराम, मुजफ्फरपुर के मीनापुर, पारू एवं साहेबगंज, वैशाली जिला के राघोपुर तथा खगडिया जिला के अलौली एवं बेलदौर विधानसभा क्षेत्र में मतदान अपराह्न चार बजे संपन्न हो गया। 

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)