होम जावेद अख़्तर ने किया कंगना रनौत पर‌ मानहानि का मुकदमा, जानें क्या है मामला

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 3, 2020 08:10 PM

जावेद अख़्तर ने किया कंगना रनौत पर‌ मानहानि का मुकदमा, जानें क्या है मामला

जावेद अख़्तर ने किया कंगना रनौत पर‌ मानहानि का मुकदमा, जानें क्या है मामला

जावेद अख़्तर ने किया कंगना रनौत पर‌ मानहानि का मुकदमा, जानें क्या है मामला

जाने-माने लेखक, गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. जावेद अख़्तर के करीबी सूत्रों ने एबीपी न्यूज़ से इस ख़बर की पुष्टि करते हुए जावेद अख्तर के हवाले से कहा कि कंगना के खिलाफ मानहानि का केस किये जाने की खबर सही है.

 

उल्लेखनीय है कि कंगना रनौत पिछले एक साल में कई बार जावेद अख्तर पर रितिक रोशन के खिलाफ कुछ भी न बोलने का दबाव बनाने और उन्हें चुप रहने के लिए धमाके का इल्जाम लगा चुकी हैं.

 

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के बारे में एक वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में कहा था, "एक बार जावेद अख्तर ने मुझे अपने घर पर बुलाया और कहा था कि 'राकेश रोशन और उसके परिवार वाले बहुत बड़े लोग हैं. अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगोगी तो तुम कहीं की नहीं रहोगी. वो तुम्हें जेल में डलवा देगें और फिर तुम्हारी बर्बादी के सिवाय और कोई रास्ता नहीं बचेगा... तुम्हें आत्महत्या करनी पड़ेगी.' ये उनके शब्द थे. उन्हें ऐसा क्यों लगता है कि अगर मैं रितिक रोशन से माफी नहीं मांगूंगी तो मुझे खुदकुशी करनी पड़ेगी. वो मुझपर इस कदर चीखे और चिल्लाये थे कि मेरे पैर तरह से कांपने लगे थे."

 

जावेद अख्तर के खिलाफ इन आरोपों को कंगना कई बार दोहरा चुकीं हैं. इतना ही नहीं, कंगना की बहन और उनकी मैनेजर‌ रंगोली भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिये कंगना के हवाले से जावेद अख्तर पर इस तरह के इल्जाम लगा चुकी हैं.

 

इस मामले में प्रतिक्रिया जानने‌ के लिए हमने जावेद अख़्तर और कंगना रनौत दोनों से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन खबर लिखे जाने तक दोनों की ओर से कोई जवाब एबीपी न्यूज़ को प्राप्त नहीं हुआ था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)