होम यूपी विधानसभा उपचुनाव: सात सीटों पर 51.57 फीसदी मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे
यूपी विधानसभा उपचुनाव: सात सीटों पर 51.57 फीसदी मतदान, 10 नवंबर को आएंगे नतीजे
उत्तर प्रदेश में सात विधानसभा सीटों के लिये मंगलावर को वोट डाले गये. निर्वाचन आयोग के मुताबिक प्रदेश में 51.57 फीसदी मतदान हुआ. वोटिंग सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक हुई. आपको बता दें कि उपचुनाव का परिणाम 10 नवंबर को आएगा. इन चुनाव में निर्दलीय समेत कुल 88 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.
मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,000 तक रखने के निर्देश
उपचुनाव में कुल 88 प्रत्याशी मैदान में हैं. उपचुनाव के लिए 1,754 मतदान केंद्र और 3,655 मतदेय स्थल बनाए गए हैं. मतदान के लिए 5,127 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की कंट्रोल यूनिट और 5,492 वीवीपैट तैयार किए गए थे. कोविड-19 के मद्देनजर निर्वाचन आयोग ने मतदान स्थलों पर मतदाताओं की अधिकतम संख्या 1,000 तक रखने के निर्देश दिए थे.
भाजपी ने 6 सीटों पर दर्ज की थी जीत
नौगांवा सादात, बुलंदशहर, घाटमपुर, देवरिया और मल्हनी सीटें 2017 में इन पर चुने गए विधायकों के निधन की वजह से रिक्त हुई हैं. वहीं, बांगरमऊ सीट भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को उम्रकैद की सजा सुनाये जाने के कारण उनकी सदन की सदस्यता समाप्त होने जबकि टूंडला की सीट उस पर विधायक चुने गए एसपी सिंह बघेल के आगरा से सांसद बनने के बाद खाली हुई है. 2017 के विधानसभा चुनाव में इन सात सीटों में से छह पर भाजपा ने जबकि मल्हनी सीट पर सपा ने जीत हासिल की थी.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।