होम बिहार में नीतीश की सभा के दौरान फेंके गए प्‍याज, सीएम बोले-खूब फेंको, फेंकते रहो

Alert Star Digital Team Nov 3, 2020 08:06 PM

बिहार में नीतीश की सभा के दौरान फेंके गए प्‍याज, सीएम बोले-खूब फेंको, फेंकते रहो

बिहार में नीतीश की सभा के दौरान फेंके गए प्‍याज, सीएम बोले-खूब फेंको, फेंकते रहो

बिहार में नीतीश की सभा के दौरान फेंके गए प्‍याज, सीएम बोले-खूब फेंको, फेंकते रहो

बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर एक जनसभा में प्याज फेंके गए। इसके बाद नीतीश कुमार के सुरक्षाकर्मियों ने 'ढाल बनकर' उन्हें कवर किया और सीएम ने अपना भाषण जारी रखा। बिहार में दूसरे चरण की वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री तीसरे चरण के चुनाव के लिए मधुबनी में प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ से किसी ने उन पर प्याज फेंकी। इस पर सीएम नीतीश कुमार ने मंच से ही नाराज होकर कहा कि 'खूब फेंको, फेंकते रहो, इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।' जब प्याज फेंकने वाले को भीड़ ने पकड़ लिया तो सीएम ने कहा, 'उसे जाने दीजिए, उस पर कोई ध्‍यान देने की जरूरत नहीं है।नीतीश ने अपने भाषण में विपक्ष के नेता और महागठबंधन के सीएम पद के उम्‍मीदवार तेजस्‍वी यादव पर निशाना साधा। नीतीश ने तेजस्‍वी के पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी पर बतौर सीएम 15 साल के कार्यकाल के दौरान बिहार को बरबाद करने का आरोप भी लगाया। सीएम ने कहा, 'तेजस्‍वी 10 लाख सरकारी नौकरियों का वादा कैसे कर सकते हैं जब लालू यादव अपने 15 साल के आरजेडी के शासन में लोगों को नौकरी नहीं दे पाए। हमारे शासन की छह लाख नौकरियों की तुलना में उन्‍होंने 15 साल में केवल 95 हजार नौकरियां दीं।

गौरतलब है कि 69 वर्ष के नीतीश इन चुनावों में महागठबंधन की ओर से कठिन चुनौती का सामना कर रहे हैं। नीतीश बिहार में बतौर सीएम लगातार चौथे कार्यकाल के लिए मैदान में हैं लेकिन उन्‍हें सत्‍ता विरोधी रुझान का सामना करना पड़ा रहा है। रैलियों के दौरान सीएम और उनके मंत्रियों को लोगों की नाराजगी नजर आई।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)