होम वुहान जाने वाली वंदे भारत मिशन की फ्लाइट में 19 भारतीय कोरोना संक्रमित

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 2, 2020 09:21 PM

वुहान जाने वाली वंदे भारत मिशन की फ्लाइट में 19 भारतीय कोरोना संक्रमित

वुहान जाने वाली वंदे भारत मिशन की फ्लाइट में 19 भारतीय कोरोना संक्रमित

वुहान जाने वाली वंदे भारत मिशन की फ्लाइट में 19 भारतीय कोरोना संक्रमित

कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने दुनिया के कई देशों में दस्तक दे दी है. भारत में भी इसका खतरा बना हुआ है. हालांकि सरकार का दावा है कि भारत को कोरानावायरस की दूसरी लहर का फिलहाल कोई खतरा नहीं है.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इसी बीच वंदे भारत मिशन के तहत दिल्ली से मध्य चीन के शहर वुहान के लिए गई फ्लाइट में 19 भारतीय कोरोना संक्रमित पाए गए. इससे चीन जाने वाली विशेष उड़ानों पर सवालिया निशान लग गए हैं.

चीन के वुहान जाने वाली फ्लाइट में सवार कुल 277 में से 39 संदिग्ध यात्री बिना लक्षण के पाए गए. कोरोना परीक्षण के बाद उनमें एंटीबॉडी पाई गई. सभी 58 यात्रियों कोविड-19 अस्पतालों और क्वारंटीन जोन भेजा गया. बाकी यात्रियों को 14 दिन के आइसोलेशन के लिए अलग-अलग होटल में भेजा गया है.

कोविड-19 एंटीबॉडी बिना लक्षण वाले 39 संदिग्ध रोगियों को निगरानी के बाद कुछ दिनों में डिस्चार्ज किया जा सकता है. यह चीन के लिए वंदे भारत मिशन विशेष उड़ान में कोरोना मरीजों के पाए जाने की अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है.

1500 से अधिक भारतीय कर रहे लौटने का इंतजार

वंदे भारत मिशन के तहत शुक्रवार को एयर इंडिया की चीन के लिए यह छटवीं उड़ान थी. बता दें कि आने वाले वक्त में करीब 1500 से अधिक भारतीय चीन लौटने का इंतजार कर रहे हैं. करोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए चीन के लिए वंदे भारत मिशन के तहत एयर इंडिया की उड़ाने स्थगित हो सकती हैं.

विशेष उड़ानों के लिए अनुमति लेना होगा मुश्किल

वहीं भारत ने नवंबर में अगली उड़ान के लिए चीनी अधिकारियों से अनुरोध किया लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है. इससे पहले 11 सिंतबर को पहली उड़ान के लिए चीनी अधिकारियों ने अनुमति देने से इनकार कर दिया था. अब कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऐसे में चीन से विशेष उड़ानों की अनुमति मिलना मुश्किल हो सकता है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)