होम उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी नेता नरेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित,

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Nov 2, 2020 08:34 PM

उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी नेता नरेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित,

उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी नेता नरेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित,

उत्तराखंड से राज्यसभा के लिए बीजेपी नेता नरेश बंसल निर्विरोध निर्वाचित,

वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश बंसल को सोमवार को उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट पर कोई और उम्मीदवार न होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. दोपहर तीन बजे नामांकन पत्र वापस लेने की अवधि बीत जाने के बाद विधानसभा के सचिव मुकेश सिंघल ने बंसल को उनके राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने संबंधी प्रमाणपत्र सौंपा.

 

निकाली गई स्वागत रैली
बंसल के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने के अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, मंत्री सुबोध उनियाल, अरविंद पांडेय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत सहित कई अन्य पार्टी विधायक मौजूद थे. बंसल के प्रमाणपत्र लेने के बाद पार्टी ने विधानसभा गेट से लेकर प्रदेश पार्टी मुख्यालय तक एक स्वागत रैली निकाली. प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा कि कोविड-19 से उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए रैली का स्वरूप छोटा ही रखा गया.

 

राज बब्बर का स्थान लेंगे बंसल
उत्तराखंड की एकमात्र राज्यसभा सीट पर नौ नवंबर को मतदान होना था लेकिन किसी और उम्मीदवार के पर्चा न भरने के कारण उसकी जरूरत ही नहीं रही. वैसे भी 70 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 57 होने के कारण बंसल का उपरी सदन के लिए चुना जाना तय था. बंसल राज्यसभा में कांग्रेस नेता राज बब्बर का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त हो रहा है.

 

समृद्ध उत्तराखंड के सपने को पूरा करना है
छोटी उम्र से ही राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े रहे बंसल राज्यसभा का टिकट मिलने तक प्रदेश में कैबिनेट मंत्री स्तर के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष थे. पिछले साल हुए आम चुनावों के दौरान उन्होंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष का दायित्व भी संभाला था. निर्वाचित होने के बाद बंसल ने कहा कि एक सांसद के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता जनता के समृद्ध उत्तराखंड के सपने को पूरा करने में अपना योगदान देना है.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)