होम बैन के दो महीने बाद आज से भारत में PUBG का खेल खत्म, पुराने यूजर्स के लिए एक्सेस बंद

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 30, 2020 08:30 PM

बैन के दो महीने बाद आज से भारत में PUBG का खेल खत्म, पुराने यूजर्स के लिए एक्सेस बंद

बैन के दो महीने बाद आज से भारत में PUBG का खेल खत्म, पुराने यूजर्स के लिए एक्सेस बंद

बैन के दो महीने बाद आज से भारत में PUBG का खेल खत्म, पुराने यूजर्स के लिए एक्सेस बंद

पबजी मोबाइल पर बैन लगने के बावजूद भारतीय गेमर्स अभी तक इस गेम को एक्सेस कर पा रहे थे और खेल रहे थे. लेकिन आज से यानी 30 अक्टूबर 2020 से भारत में प्लेयर्स को गेम का एक्सेस मिलना बंद हो जाएगा. भारत सरकार द्वारा प्रतिबंध लगाने के दो महीने बाद ऐसा होने जा रहा है.

 

बता दें कि सितंबर में पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट के साथ अन्य 116 ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया गया था. यह प्रतिबंध देश में गूगल प्ले और एप्पल स्टोर से पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट को हटाने के लिए लाया गया था. इसके बावजूद दोनों गेम उन प्लेयर्स के लिए चालू थे, जिनके मोबाइल फोन पर यह गेम पहले से इंस्टॉल था. लेकिन अब यह गेम सर्वर लेवल से भारतीय प्लेयर्स के लिए एक्सेस बंद कर देगा.

 

गुरुवार को पबजी मोबाइल ने भारत में अपने आधिकारिक फेसबुक पेज के जरिए से घोषणा की थी कि टेंसेंट गेम्स पबजी मोबाइल नॉर्डिक मैप: लिविक और पबजी मोबाइल लाइट दोनों के भारतीय यूज़र्स के लिए सभी सेवा और पहुंच को पूरी तरह से बंद कर देगा. भारत ने पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट के साथ-साथ चीन के कई अन्य ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिया था. प्रतिबंध सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69ए के तहत लगाया गया था और देश की 'संप्रभुता और अखंडता' के लिए खतरा बताया गया था.

 

सरकार द्वारा प्रतिबंध लागू होने के कुछ ही समय बाद, पबजी कॉरपोरेशन ने घोषणा की थी कि उसने पबजी मोबाइल के पब्लिशिंग अधिकारों को भारत में शेन्ज़ेन-आधारित टेंसेंट गेम्स से अपने अधीन ले लिया है. यह कदम चीनी कंपनी की भूमिका पर उठे सवालों के जवाब में था. हालांकि, इस वजह से प्रतिबंध में कोई बदलाव नहीं आया और गेम भारत में आज भी बैन की स्थिति में है. अभी तक यह केवल गूगल प्ले और ऐप्पल ऐप स्टोर से हटा हुआ था, लेकिन अब आज से इसे भारत में सर्वर लेवल से बंद कर दिया जाएगा.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)