होम समाजवादी पार्टी छोड़कर कई लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
समाजवादी पार्टी छोड़कर कई लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन
आज रामपुर आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर कई लोगो ने समाजवादी पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस मौके पर आप प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खान लाला ने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो दिल्ली की तर्ज़ पर 200 यूनिट बिजली फ़्री और जुर्माने माफ़ कर दिए जाएंगे.
सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की दशा और दिशा उस तरह बदली जाएगी जैसे दिल्ली के अंदर बदली है फ़ैसल लाला ने योगी सरकार को आईना दिखाते हुए कहा कि मेरठ में एक महिला के 15 टुकड़े कर दिए गए, कहाँ हैं क़ानून, क्यों उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं, क्यों आज सड़कों पर महिलाएं महफूज़ नही हैं, महिला शक्ति मिशन का खोखला नारा देने वालो को जनता वोट के ज़रिए 2022 में सबक सिखाएगी।
आज फ़ैसल खान, वसी खान, अय्यूब खा, नजमी खा, शमशाद, फैज़ान, मुन्ने, सलीम खा, वसीम, शावेज़, गुड्डू, नईम खा, मौहम्मद मोनिस, बब्लू, उमैर खान, दिवाकर, चंद्रपाल, रामचरन, रोहित आदि लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।