होम फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भारत में भी विरोध, बाबा रामदेव बोले - इस वजह से बदनाम हो रहा इस्लाम

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 30, 2020 08:22 PM

फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भारत में भी विरोध, बाबा रामदेव बोले - इस वजह से बदनाम हो रहा इस्लाम

फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भारत में भी विरोध, बाबा रामदेव बोले - इस वजह से बदनाम हो रहा इस्लाम

फ्रांस के राष्ट्रपति के खिलाफ भारत में भी विरोध, बाबा रामदेव बोले - इस वजह से बदनाम हो रहा इस्लाम

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों के खिलाफ भारत में भी विद्रोह शुरू हो गया है। आज भोपाल में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे समय में बाबा रामदेव का भी बयान सामने आ रहा है। बाबा रामदेव ने कहा है कि इस्लाम कट्टरवाद और आतंकवाद के कारण बदनाम हो रहा है।

बाबा रामदेव ने कही ये बात

बाबा रामदेव ने कहा है कि इस्लाम को कुरान, बाइबिल किसी से खतरा नहीं है। इस्लाम को आतंकवाद और कट्टरवाद से खतरा है। इसी कारण से इस्लाम पूरी दुनिया में बदनाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि आखिर इस्लाम को मानने वाले लोग ही ऐसी घटनाओं में सामने कैसे आ जाते हैं। दुनियाभर के मुस्लिमों को सोचना पड़ेगा कि आखिर ऐसी घटनाएं क्यों सामने आ रही है? उन्होंने कहा कि हमें कट्टरवादियों पर शिकंजा कसना अनिवार्य है।

इस वजह से हो रहा फसाद

फ्रांस के एक स्कूल में सैमुअल पैटी नाम के शिक्षक द्वारा पैगंबर मोहम्मद का कार्टून दिखाया गया था। इसके बाद उस शिक्षक की हत्या कर दी गई। ऐसे में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि इस्लाम के लोग हमारा भविष्य छीनना चाहते हैं। बता दें कि इसके बाद से ही फ्रांस के राष्ट्रपति पर उन लोगों का सपोर्ट करने का आरोप लगने लगा जो पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)