होम कोरोना संक्रमण: हवाई यात्रा करने से ज्यादा जोखिम भरा है शॉपिंग करना

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 30, 2020 08:20 PM

कोरोना संक्रमण: हवाई यात्रा करने से ज्यादा जोखिम भरा है शॉपिंग करना

कोरोना संक्रमण: हवाई यात्रा करने से ज्यादा जोखिम भरा है शॉपिंग करना

कोरोना संक्रमण: हवाई यात्रा करने से ज्यादा जोखिम भरा है शॉपिंग करना

हाल ही में आई एक स्टडी से पता चला है कि हवाई जहाज में यात्रा करने वालों से ज्यादा जोखिम में वे लोग हैं, जो बाजार से खरीदी करते हैं और बाहर खाना खाते हैं. हार्वर्ड टीएच चेन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ (Harvard TH Chan School of Public Health) के शोधकर्ताओं की स्टडी के मुताबिक, शिक्षा और जागरूकता भी कोरोना वायरस (Corona Virus) को कंट्रोल करने में बड़ी भूमिका निभाती है. एक अन्य स्टडी से पता चला है कि मास्क नहीं पहनने वाले लोग मतलबी और धोखेबाज हो सकते हैं.

हार्वर्ड टीएच चेन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के वैज्ञानिकों ने इस हफ्ते एविएशन पब्लिक हेल्थ इनीशिएटिव (Harvard TH Chan School of Public Health) नाम की स्टडी प्रकाशित की थी. शोधकर्ताओं ने इसमें दावा किया था कि अगर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को बचाव के उपायों का पालन करने लिए प्रोत्साहित किया जाए तो कोविड ट्रांसमिशन तेजी से कम हो सकता है. वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगातार हाथों को साबुन से धोना, हर समय मास्क पहनना, वेंटिलेशन, हवाई जहाज और एयरपोर्ट पर हवा का फ्लो और जहाज में सफाई और सैनिटाइजेशन शामिल है. स्टडी बताती है 'अगर इन तरीकों का ध्यान रखा जाए तो जहाज में SARS-CoV-2 फैलने का जोखिम बाहर सामान खरीदने या बाहर खाना खाने जैसी रोज की एक्टिविटीज के मुकाबले कम हो जाएगा.'

शिक्षा और जागरूकता की है बड़ी भूमिका
स्टडी के अनुसार, कोरोना वायरस को नियंत्रित करने में शिक्षा और जागरूकता भी बहुत अहम भूमिका निभाती है. स्टडी बताती है 'एयरलाइन्स और एयरपोर्ट लोगों को जानकारी देने के लिए अभियान चला रहे हैं. इसमें बुकिंग, चेक इन, बोर्डिंग और जहाज में सफर करने के दौरान पब्लिक सेफ्टी की जानकारी शामिल है.' स्टडी के मुताबिक 'अगर जहाज में कोई संक्रमित और संदिग्ध मिलता है तो उसे पहचानने और अलग करने के लिए केबिन क्रू को ट्रेनिंग दी गई है.'

समाज के विरोधी हो सकते है मास्क नहीं पहनने वाले लोग
ब्राजील में हुई एक स्टडी में पता चला है कि जो लोग मास्क नहीं पहने वे न केवल दूसरों को जोखिम में डालते हैं, बल्कि समाज विरोधी कामों में भी शामिल होते हैं. स्टडी में पता चला है कि जो लोग मास्क का उपयोग नहीं करते, उनके धोखेबाज, दुश्मनी और मतलबी होने की संभावना होती है. अपनी तरह की पहली इस स्टडी में 18 से 73 साल की उम्र के 1500 लोगों को शामिल किया गया था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)