होम नाव पर सवार होकर ट्यूनिशिया से यूरोप पहुंचा था फ्रांस के चर्च में 3 की जान लेने वाला युवक

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 30, 2020 08:28 PM

नाव पर सवार होकर ट्यूनिशिया से यूरोप पहुंचा था फ्रांस के चर्च में 3 की जान लेने वाला युवक

नाव पर सवार होकर ट्यूनिशिया से यूरोप पहुंचा था फ्रांस के चर्च में 3 की जान लेने वाला युवक

नाव पर सवार होकर ट्यूनिशिया से यूरोप पहुंचा था फ्रांस के चर्च में 3 की जान लेने वाला युवक

फ्रांस के नीस में एक चर्च के अंदर 3 लोगों की चाकू से वार कर हत्या करने वाला ट्यूनिशियाई शख्स पिछले महीने ही एक प्रवासी नाव पर सवार होकर यूरोप से पहुंचा था। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमलावर की पहचान 21 वर्षीय ब्राहिम औइस्सौई के रूप में हुई है, जिसकी हालत फिलहाल गंभीर है, क्योंकि गुरुवार को हमले के बाद पुलिस की ओर से गोली मारे जाने के बाद वह घायल हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब वह इतालवी द्वीप लैंपड्यूसा पहुंचा था तो उसे इतालवी रेड क्रॉस दस्तावेज जारी किया गया था।

'60 साल की महिला का सिर धड़ से अलग किया'

एक बयान में, मुख्य आतंकवाद-रोधी अभियोजक जीन-फ्रैंकोइस रिकार्ड ने कहा कि ब्राहिम के कब्जे से एक कुरान की प्रति, 2 फोन और 12 इंच का चाकू मिला है। रिकॉर्ड के हवाले से बीबीसी ने कहा कि हमें हमलावर द्वारा छोड़ा गया एक बैग भी मिला। उन्होंने कहा कि हमलावर के बैग में 2 चाकू थे, जो हमले में इस्तेमाल नहीं किए गए थे। नीस शहर में यह घटना नॉट्रे डैम चर्च में हुई। नॉट्रे डैम चर्च फ्रांस के काफी विख्यात है। रिकार्ड ने बताया कि 3 पीड़ितों में से एक 60 वर्षीय महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया गया ।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)