होम एक नवंबर से सिलेंडर का बुक करने की प्रक्रिया बदली

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 30, 2020 08:08 PM

एक नवंबर से सिलेंडर का बुक करने की प्रक्रिया बदली

एक नवंबर से सिलेंडर का बुक करने की प्रक्रिया बदली

एक नवंबर से सिलेंडर का बुक करने की प्रक्रिया बदली

एक नवंबर से इंडेन गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए उपभोक्ताओं को नया मोबाइल नंबर 7718955555 डायल करना होगा। एक बात आईओसीएल के सेल्स प्रबंधक सत्यम मिश्रा ने चैनू इंडेन गैस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कही। बताया कि नए नंबर पर एसएमएस भेजकर भी सिलेंडर बुक करा सकते हैं।

आईओसीएल के सेल्स प्रबंधक सत्यम मिश्रा ने चैनू इंडेन गैस पर आयोजित एक कार्यक्रम में उपभोक्ताओं का जागरूक करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए इंडेन गैस की बुकिंग के लिए पूरे भारत में एक मोबाइल नंबर की शुरूआत की गई है। इससे उपभोक्ता को सर्किल बदलने पर भी मोबाइल नंबर नहीं ढूंढना होगा। बल्कि एक ही नंबर पर कॉल कर वह सिलेंडर की बुकिंग करा सकते हैं। वर्तमान में जो अलग अलग नंबर हैं, यह प्रणाली 31 अक्टूबर की आधी रात से बदल जाएगी।

1 नवंबर से पुराने नंबर पर बुकिंग बंद हो जाएगी। उपभोक्ता अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से इंडेन गैस के नए नंबर 7718955555 पर कॉल कर गैस की बुकिंग कर सकते हैं। यदि उपभोक्ता कॉल नहीं कर पा रहे हैं तो एसएमएस के माध्यम से भी बुकिंग करा सकते हैं। बताया कि यदि ग्राहक ने मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं कराया है तो उपभोक्ता उक्त नंबर पर 16 अंकों की एलपीजी आईडी का उपयोग कर मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कर सकते हैं। उन्होंने देशहित में गैस की बचत करने के उपाय आजमाने की भी अपील की है। इस मौके पर शिवशक्ति सिंह, मोहन, अफजाल, विनोद, राकेश, राजेंद्र आदि मौजूद रहे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)