होम पूरे बिहार में विपक्षी महागठबंधन के पक्ष में लहर: राजीव शुक्ला
पूरे बिहार में विपक्षी महागठबंधन के पक्ष में लहर: राजीव शुक्ला
पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने सोमवार को दावा किया कि जिस तरह से 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर थी उसी तरह बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में विपक्षी महागठबंधन के पक्ष में भारी लहर है। बिहार विधानसभा चुनाव को सबसे महत्वपूर्ण चुनावों में से एक बताते हुए शुक्ला ने कहा कि इस चुनाव परिणामों का पूरे देश में असर पड़ेगा। शुक्ला ने यहां संवाददाताओं से कहा, “मुझे बिहार में प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार, राज्य में महागठबंधन के पक्ष में ‘आंधी’ नहीं बल्कि यह एक विशाल तूफान है। राज्य में तेजस्वी प्रसाद यादव और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन के पक्ष में लहर चल रही है, जो 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर के समान है। उन्होंने वर्तमान नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले राजग के इस चुनाव बाद सत्ता से बाहर होने का दावा करते हुए कहा कि बिहार में यह एक अप्रत्याशित और अभूतपूर्व चुनाव परिणाम होगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।