होम बिहार में कोरोना वायरस से नौ और मरीजों की मौत

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 26, 2020 08:46 PM

बिहार में कोरोना वायरस से नौ और मरीजों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस से नौ और मरीजों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस से नौ और मरीजों की मौत

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटों के दौरान नौ और मरीजों की मौत हो जाने से सोमवार को मृतकों की संख्या बढ़कर 1058 हो गयी। वहींसंक्रमण के 513 नए मामले सामने आने से प्रदेश में संक्रमित लोगों की संख्या 2,12,705 तक पहुंच गयी। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से दरभंगा में चार तथा भागलपुर, मधुबनी, सारण, सीतामढी एवं सुपौल जिले में एक-एक मरीज की मौत हो गयी।राज्य में पिछले 24 घंटों के भीतर 1,24,501 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 1,087 मरीज ठीक हुए। बिहार में अब तक 1,02,23,823 नमूनों की जांच की गयी है और 2,02,007 मरीज ठीक हुए हैं। बिहार में अभी 9639 मरीजों का इलाज चल रहा है और कोरोना मरीजों के स्वस्थ होने की दर 94.97 प्रतिशत है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)