होम उत्तर प्रदेशः उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 26, 2020 08:35 PM

उत्तर प्रदेशः उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल

उत्तर प्रदेशः उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल

उत्तर प्रदेशः उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज के बिगड़े बोल

अपने बयानों को लेकर अक्सर विवादों में रहने वाले उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने सोमवार को कहा कि आबादी के हिसाब से ही श्मशान और कब्रिस्तान बनाये जाने की जरूरत है।

साक्षी महाराज ने बांगरमऊ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत कटियार के समर्थन में फतेहपुर चौरासी ब्लाक क्षेत्र में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आबादी के हिसाब से ही कब्रिस्तान और श्मशान होने चाहिये।

उन्होंने कहा ''अगर किसी गांव में एक भी मुसलमान होता है तो वहां कब्रिस्तान बहुत बड़ा होता है। वहीं आप लोग खेत की मेड़ या गंगा के किनारे दाह संस्कार करते हैं। क्या यह घोर अन्याय नहीं है?'' लोगों ने जब मजबूरी होने की बात कही तो सांसद साक्षी महाराज ने कहा ''मजबूरी कुछ भी नहीं है। बस, हमारे धैर्य और शालीनता की परीक्षा न ली जाए।''

भाजपा सांसद ने उदाहरण पेश करते हुए कहा ''जब चप्पे चप्पे पर पुलिस थी, लखनऊ में कोई घुस नहीं सकता था तब अमर शहीद गुलाब सिंह को किसने बुद्धि दी होगी। वह तो पढ़े—लिखे भी नहीं थे। उस दौर में उन्होंने चुपचाप जाकर लखनऊ में झण्डा फहराया था।''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)