होम नीतीश ने विकास के नाम पर बिहार के लोगों को ठगा: तेजस्वी यादव

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 26, 2020 08:24 PM

नीतीश ने विकास के नाम पर बिहार के लोगों को ठगा: तेजस्वी यादव

नीतीश ने विकास के नाम पर बिहार के लोगों को ठगा: तेजस्वी यादव

नीतीश ने विकास के नाम पर बिहार के लोगों को ठगा: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को विकास के नाम पर सिर्फ ठगा है।

तेजस्वी यादव ने सोमवार को यहां हसनपुर में अपने बड़े भाई एवं राजद प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के समर्थन मे एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल में अपराध एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार ने पन्द्रह वर्षों में बिहार की जनता के लिए कोई काम नहीं किया और वह केवल सस्ती लोकप्रियता हासिल करने में लगे रहे।

राजद नेता ने दावा किया कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार के बनने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 10 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी जायेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने युवाओं एवं नौजवानों को नौकरी देने के नाम पर सिर्फ ठगा है, जिसका उदाहरण बिहार की 46 प्रतिशत बेरोजगारी दर है।

श्री यादव ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार में मंहगाई की मार आज गरीब एवं कमजोर वर्गों के साथ-साथ आमलोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में 30 हजार करोड़ के 60 घोटाले हुए है, जिनमें बहुचर्चित सृजन घोटाला भी शामिल है।
सभा को राजद प्रत्याशी तेजप्रताप यादव, युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष मो. कारी शोएब एवं राजद के वरिष्ठ नेता रामनारायण मंडल ने भी संबोधित किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)