होम उत्तर प्रदेशः देर रात थाने पहुंचीं सुल्तानपुर से भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 24, 2020 07:42 PM

उत्तर प्रदेशः देर रात थाने पहुंचीं सुल्तानपुर से भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी

उत्तर प्रदेशः देर रात थाने पहुंचीं सुल्तानपुर से भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी

उत्तर प्रदेशः देर रात थाने पहुंचीं सुल्तानपुर से भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी

 पशु अधिकारों को लेकर सजग रहने वाली उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने शुक्रवार देर रात यमुना एक्सप्रेस-वे पर भेड़-बकरियों से लदा ट्रक देखा तो पुलिस को इस मामले की सूचना दी और आरोपियों को गिरफ्तार कराया।

मेनका गांधी ने देर रात खुद दनकौर थाने जाकर शिकायत दी। पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया, 'गांधी शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे सुल्तानपुर से सड़क मार्ग से यमुना एक्सप्रेस-वे होते हुए दिल्ली जा रही थी। उन्हें एक ट्रक में भेड़ बकरियां भरी हुई दिखाई दी। जो मानक से ज्यादा थी। गांधी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने यमुना एक्सप्रेसवे की एटीएस सोसाइटी के सामने ट्रक को रोक कब्जे में ले लिया।' उन्होंने बताया कि एक ट्रक में 50 से ज्यादा भेड़ बकरियां नहीं भरी जा सकती, लेकिन उक्त ट्रक में 110 भेड़ बकरियां भरी थीं। सिंह ने बताया कि सांसद भेड़ बकरियों से भरे हुए ट्रक के साथ खुद थाना दनकौर पहुंचीं तथा पशु पक्षियों के हित के लिए काम करने वाली अपनी संस्था पीएफए के पदाधिकारी गौरव गुप्ता को थाना दनकौर बुलवाया।

गौरव गुप्ता की तहरीर पर थाना दनकौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक चालक अरब सिंह, राजू तथा दिलशाद को गिरफ्तार कर लिया है। गांधी थाना दनकौर में करीब 40 मिनट तक रुकी रहीं। वह रात ढाई बजे के करीब थाने से दिल्ली के लिए निकली। इसके बाद जनपद पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रकों में भरकर भेड़-बकरी ले जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। इसी क्रम में थाना जेवर पुलिस ने पांच ट्रकों में भरकर ले जाई जा रही 500 भेड़-बकरियों को पकड़ा तथा 12 लोगों को गिरफ्तार किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)