होम रेल विकास निगम में 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 24, 2020 07:53 PM

रेल विकास निगम में 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

रेल विकास निगम में 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

रेल विकास निगम में 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार

 सरकार रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) में 15 प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है। इस शेयर बिक्री पेशकश को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिये सरकार ने मर्चेंट बैंकर से आवेदन आमंत्रित किए हैं। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर आवेदन मंगाए हैं।

अधिसूचना के मुताबिक, 'सरकार की मंशा आरवीएनएल के चुकता पूंजी वाले शेयरों में अपनी 87.84 प्रतिशत शेयरधारिता में से 15 प्रतिशत हिस्से का विनिवेश करने की है। शेयरों की यह बिक्री शेयर बाजारों में बिक्री पेशकश के जरिये की जायेगी।' तीन मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति- सरकार
इसके प्रबंधन के लिए सरकार तीन मर्चेंट बैंकरों की नियुक्ति करेगी। मर्चेंट बैंकर को समय पर सरकार को परामर्श देने और बिक्री पेशकश के लिए प्रक्रियाएं तय करने की जिम्मेदारी उठानी होगी, ताकि सरकार को सबसे अच्छा रिटर्न मिले। इसके अलावा उसे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोडशो, बाजार सर्वेक्षण और निवेशकों के साथ बैठक करनी होगी। बीएसई पर आरवीएनएल का शेयर शुक्रवार को 0.53 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18.80 रुपये पर बंद हुआ। मौजूदा दर पर 15 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री से सरकारी खजाने में 580 करोड़ रुपये आएंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)