होम हमीरपुर: झगड़े के बीच-बचाव में साधु की मौत, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 24, 2020 07:44 PM

हमीरपुर: झगड़े के बीच-बचाव में साधु की मौत, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हमीरपुर: झगड़े के बीच-बचाव में साधु की मौत, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

हमीरपुर: झगड़े के बीच-बचाव में साधु की मौत, पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मुस्करा थाना क्षेत्र में बसोरिया गांव के पास ट्रैक्टर-जीप की भिड़ंत के बाद दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को शांत कराने में लाठी की चोट लगने से एक साधु वेशधारी व्यक्ति की मौत हो गयी. इस मामले में पुलिस ने शनिवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

 

लाठी से किया गया वार
हमीरपुर के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि, ''घटना बृहस्पतिवार की है. बसोरिया गांव के पास ट्रैक्टर और जीप की मामूली भिड़ंत के बाद दो पक्षों में झगड़ा हो रहा था, उसी दौरान एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी से वार कर दिया. वहां मोटरसाइकिल पर अपने एक सहयोगी के साथ मौजूद साधु वेशधारी रतीराम यादव (45) ने पिट रहे युवक को बचाने की कोशिश की तो एक लाठी उनके भी सिर में जा लगी, जिससे वे बेहोश होकर वहीं गिर पड़े थे.''

 

इलाज के दौरान हुई मौत
सन्तोष कुमार सिंह ने बताया कि, ''कुछ ग्रामीणों ने शुरू में डायल 112 को फोन कर सड़क दुर्घटना होने की सूचना दी थी, जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आई." एएसपी ने बताया कि, ''घायल साधु रतीराम यादव को बेहोशी की हालत में जिले के अस्पताल से कानपुर के अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की रात उनकी मौत हो गयी.''

 

एक आरोपी गिरफ्तार
सिंह ने बताया कि, ''रतीराम मूलरूप से बिवांर थाना क्षेत्र के निवासी थे और मुस्करा क्षेत्र में अपने तिपहिया वाहन (टैक्सी) चलवाते थे. पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. परिजनों की तहरीर पर शनिवार को चार व्यक्तियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर रोहित राजपूत नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है.''

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)