होम अयोध्या: राम मंदिर के निर्माण के बीच बेहद खास होगा दीपोत्सव, सीएम योगी करेंगे रामलला की आरती
अयोध्या: राम मंदिर के निर्माण के बीच बेहद खास होगा दीपोत्सव, सीएम योगी करेंगे रामलला की आरती
कोरोनावायरस के दौर में इस बार अयोध्या का चौथा दीपोत्सव कार्यक्रम सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा. राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद यह पहला दीपोत्सव कार्यक्रम होगा, इसलिए लोगों का उत्साह चरम पर है. प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती है कि इस सब के बावजूद इस बार रामलला के अस्थाई मंदिर में भी दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा और खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामलला की आरती करेंगे.
नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
अगर बात करें दीपोत्सव के समय जलने वाले दीपकों की तो, इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है और इसके लिए राम की पैड़ी पर 5 लाख से साढ़े पांच लाख दीपक जलाए जाएंगे. इसके अलावा दीपोत्सव के मौके पर पर्यटन विभाग के कार्यक्रम होंगे, झांकियां निकलेंगी और अयोध्या को एक बार फिर और रोशनी से जगमगाया जाएगा लेकिन सब कुछ कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए.
सीएम योगी करेंगे रामलला की आरती
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दीपोत्सव के समय राम जन्मभूमि परिसर में स्थापित रामलला की आरती करने और वहां दीप जलाने को लेकर अयोध्या के संत महंत आह्लादित हैं और रामलला के मुख्य पुजारी कहते हैं कि चौथा दीपोत्सव कार्यक्रम अद्वितीय होगा क्योंकि उनकी जानकारी के अनुसार इस वर्ष रामलला के मंदिर में भी दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा और खुद मुख्यमंत्री योगी रामलला की आरती करेंगे. वहीं, दीपोत्सव कार्यक्रम से जुड़े अन्य संत महंत भी कहते हैं कि पहले हम भगवान को आने की प्रसन्नता में ठाकुर जी को राम मंदिर में लाने की प्रसन्नता में उत्सव मना रहे थे. आज हम भगवान का भव्य मंदिर बन रहा है इसलिए और भव्य तरीके से दीपोत्सव मनाया जाएगा. लगभग साढे पांच लाख दीपों से राम की पैड़ी को जगमग करने का प्रयास माननीय मुख्यमंत्री आदित्यनाथ जी महाराज का है. यह निश्चित रूप से सफल होगा. लेकिन सभी कहते हैं कोरोनावायरस के मध्य काल में यह कार्यक्रम हो रहा है इसलिए उत्साह के बावजूद उसके मापदंडों का पालन किया जाना जरूरी है.
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।