होम अब ​21 जिलों में चुने जाएंगे जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 24, 2020 07:33 PM

अब ​21 जिलों में चुने जाएंगे जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य

अब ​21 जिलों में चुने जाएंगे जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य

अब ​21 जिलों में चुने जाएंगे जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य

राजस्थान में चुनावी माहौल है। निकाय चुनाव चल रहे हैं। सरपंचों के चुनाव हाल ही निपटे ही हैं। अब जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव होने हैं। जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान चार चरणों में होगा। सुबह साढ़े सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक वोटिंग होगी। मतगणना 8 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शुरू होगी।

इन जिलों में होंगे चुनाव

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चुनाव कोरोना गाइड लाइन की पालना के साथ झालावाड़, झुंझुनूं, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, अजमेर, बांसवाड़ा, बाड़मेर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जालौर, राजसमंद, सीकर, टोंक और उदयपुर में चुनाव होगा।

जानिए कौनसे चरण की वोटिंग कब

पहले चरण का मतदान 23 नवंबर को

दूसरे चरण का मतदान 27 नवंबर को

तीसरे चरण का मतदान 1 दिसंबर को

चौथे चरण का मतदान 5 दिसंबर को

दस दिसम्बर को चुनेंगे प्रधान

जिला प्रमुख और पंचायत समिति के प्रधान का चुनाव 10 दिसंबर को होगा। वहीं, उप जिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 11 दिसंबर को होगा। चुनाव की अधिसूचना 4 नवंबर को जारी की जाएगी। चारों चरणों के लिए 4 से 9 नवंबर तक नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 10 नवंबर को होगी और नाम वापसी 11 नवंबर दोपहर 3 बजे तक हो सकेगी।

इतना ही कर सकेंगे खर्च

चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही संबंधित क्षेत्रों में चुनाव आचार संहिता तुरंत प्रभाव से लागू हो गई है, जो चुनाव की समाप्ति तक लागू रहेगी। मतदान ईवीएम से होगा। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला परिषद सदस्य के लिए डेढ़ लाख रुपए, पंचायत समिति सदस्य के लिए 75 हजार रुपए अधिकतम खर्च सीमा तय की गई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)