होम बिहार चुनाव सर्वे: नीतीश, तेजस्वी और चिराग में कौन है मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद?
बिहार चुनाव सर्वे: नीतीश, तेजस्वी और चिराग में कौन है मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद?
इस महीने के अंत में बिहार में विधानसभा के चुनाव हैं। जिसको लेकर सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। साथ ही नामांकन प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया है। एक ओर जहां नीतीश कुमार अपने विकास की तारीफ कर वोट मांग रहे हैं, तो वहीं तेजस्वी यादव बेरोजगारी, कोरोना, पलायन जैसे मुद्दों को उठा रहे हैं। इस बीच एनडीए से अलग हुए LJP प्रमुख चिराग पासवान भी खुद को मुख्यमंत्री पद का दावेदार बता रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल ये है कि बिहार की जनता किसे मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठते हुए देखना चाहती है।
एबीपी न्यूज और सी वोटर के सर्वे के मुताबिक 30 प्रतिशत लोग एक बार फिर बिहार की सत्ता नीतीश कुमार के हाथों में देना चाहते हैं। इसके बाद पूर्व डिप्टी सीएम रह चुके तेजस्वी यादव जनता की दूसरी पसंद हैं। उन्हें 20 प्रतिशत लोग चाहते हैं। सर्वे की मानें तो चिराग ने भी शानदार वापसी की है। बिहार के 14 प्रतिशत लोग उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, वो बीजेपी के दावेदार सुशील मोदी से आगे हैं। सर्वे में सुशील मोदी सिर्फ 10 प्रतिशत लोगों की ही पसंद हैं।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।