होम Eros की नवरात्रि पोस्ट पर हंगामा, कंगना बोलीं- पोर्न हब बन गए हैं OTT

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 22, 2020 10:21 PM

Eros की नवरात्रि पोस्ट पर हंगामा, कंगना बोलीं- पोर्न हब बन गए हैं OTT

Eros की नवरात्रि पोस्ट पर हंगामा, कंगना बोलीं- पोर्न हब बन गए हैं OTT

Eros की नवरात्रि पोस्ट पर हंगामा, कंगना बोलीं- पोर्न हब बन गए हैं OTT

इरोस एंटरटेनमेंट ने अपने ट्विटर हैंडल इरोस नाउ पर नवरात्रि और गरबा को लेकर कुछ पोस्टर शेयर किए, जिन्हें लेकर वे जमकर ट्रोल हो रहे हैं. इन पोस्टर्स में रणवीर सिंह, कटरीना कैफ और सलमान खान की फोटो हैं जिनके साथ डबल मीनिंग वाले वन लाइनर लिखे हैं. इन पोस्टर्स को देखने के बाद एक्ट्रेस कंगना ने नवरात्रि के दौरान हिंदू धर्म की आस्था को चोट पहुंचाने वाले इन वन लाइनर्स पर जमकर गुस्सा निकाला है. कंगना ने सारे OTT प्लेटफॉर्म को पोर्न हब बता दिया है.कंगना ने इरोस के पोस्टर्स को शेयर करते हुए 4 ट्वीट लिखे हैं. अपने पहले ट्वीट वे एक्ट्रेस लिखती हैं, 'हमें कम्युनिटी के देखने लायक सिनेमा को सुरक्षित रखना है. व्यक्तिगत देखने के लिए सेक्सुअलाइज कंटेंट की तुलना में दर्शकों के बड़े हिस्से को रोमांचित करना अधिक कठिन है. कलाकारों का डिजिटलीकरण बड़े संकट से जूझ रहा है. सारे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म एक पोर्न हब के अलावा कुछ नहीं हैं. शर्म की बात है.दूसरे ट्वीट में कंगना लिखती हैं- इतना ही नहीं इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म के कंटेंट का नेचर भी वही है जो सेक्सुअल डिजायर को बढ़ावा देता है. उनकी टीमों से किसी और तरह के कंटेंट को पाना बहुत मुश्किल है. उन्होंने आगे लिखा, 'यह स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की गलती नहीं है, क्योंकि आप हेडफोन लगाकर पर्सनल स्पेस में ये चीजें देखते हैं क्योंकि आपको तत्काल संतुष्टि चाहिए. लेकिन यह तब महत्वपूर्ण है जब पूरे परिवार, बच्चों, पड़ोसियों के साथ फिल्में देखते हैं तब यह कम्युनिटी एक्सपीरियंस होना चाहिए.'अपनी बात खत्म करते हुए कंगना ने आखिरी ट्वीट में लिखा, 'समुदाय को देखना हमारी जागरूकता को बढ़ाता है जब हम जानते हैं कि कोई देख रहा है कि हम क्या देख रहे हैं. हम वह बनना चाहते हैं जो हम चाहते हैं. हम कॉन्शियस चॉइस बनाते हैं. दिमाग और भावनाओं पर सेंसरशिप बहुत महत्वपूर्ण हैं. और हमारे अपने सेंसर और विवेक के हो सकते हैं.' 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)