होम Unlock 5 का पहला दिनः कोरोना से उबरने के मामले में भारत दुनिया में नंबर-1
Unlock 5 का पहला दिनः कोरोना से उबरने के मामले में भारत दुनिया में नंबर-1
भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला 30 जनवरी को सामने आने के बाद आठ महीने में कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 63 लाख के आंकड़े को पार कर गई है जिसमें सिर्फ सितंबर में ही 26,21,418 मामले सामने आये हैं और यह कुल संख्या का 41.53 प्रतिशत है। पिछले महीने कोविड-19 के 33,390 मरीजों की मौत भी हुई, जो अब तक इस महामारी से हुई कुल मौतों का करीब 33.84 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 के 86,821 नये मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 63,12,584 हो गये। इनमें 26,21,418 मामले सितंबर में सामने आये। सितंबर में 24,33,319 मरीज इस रोग से उबरे, जो देश में अब तक संक्रमण मुक्त हुए कुल 52,73,201 मरीजों का करीब 46.15 प्रतिशत है। अमेरिका स्थित जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी (जेएचयू) के मुताबिक कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के उबरने के दृष्टिकोण से भारत पहले स्थान पर है, जिसके बाद ब्राजील और अमेरिका का नंबर आता है। जेएचयू के आंकड़ों के मुताबिक हालांकि, कोविड-19 से प्रभावित देशों के लिहाज से अमेरिका के बाद भारत दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि इस रोग से हुई मौतों के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत तीसरे स्थान पर है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।