होम इस BJP नेता ने कहा था कोरोना हुआ तो ममता बनर्जी को लगाऊंगा गले, खुद हो गए पॉजिटिव

समाचारखेल Alert Star Digital Team Oct 2, 2020 09:20 PM

इस BJP नेता ने कहा था कोरोना हुआ तो ममता बनर्जी को लगाऊंगा गले, खुद हो गए पॉजिटिव

इस BJP नेता ने कहा था कोरोना हुआ तो ममता बनर्जी को लगाऊंगा गले, खुद हो गए पॉजिटिव

इस BJP नेता ने कहा था कोरोना हुआ तो ममता बनर्जी को लगाऊंगा गले, खुद हो गए पॉजिटिव

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री (West Bengal CM) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को लेकर विवादित बयान देने वाले बीजेपी नेता अनुपम हाजरा (Anupam Hazra) कोरोना पॉजिटिव (Covid-19 Positive) हो गए हैं. कुछ ही दिनों पहले अनुपम हाजरा ने कहा था कि यदि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हुए तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) को गले लगाएंगे ताकि वह कोविड-19 मरीजों के परिवारों का दर्द समझ सकें. उनके बयान को तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी.

हाजरा ने कहा था, 'हमारे कार्यकर्ता कोरोना वायरस से भी बड़े दुश्मन से लड़ रहे हैं. वे ममता बनर्जी से लड़ रहे हैं. जब वे (भाजपा कार्यकर्ता) बिना मास्क के ममता बनर्जी का मुकाबला कर सकते हैं तो वे सोचते हैं कि वे मास्क लगाये बिना कोविड-19 से भी लड़ सकते हैं.' उन्होंने कहा, 'मैंने निर्णय किया है कि यदि मैं कोरोना वायरस से संक्रमित होता हूं तो मैं जाकर ममता बनर्जी को गले लगाऊंगा.'

पहले टीएमसी में ही थे अनुपम हाजरा
हाजरा तृणमूल कांग्रेस के एक पूर्व सांसद हैं जो पिछले वर्ष बीजेपी में शामिल हुए थे. उन्होंने कहा था कि राज्य में जिस तरह से कोविड-19 मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है वह दुखद है. उन्होंने कहा था, 'उन्होंने (बनर्जी) बीमारी के पीड़ितों से सही तरीके से व्यवहार नहीं किया. उनके शवों को केरोसिन से जलाया जा रहा है. कोविड-19 से जान गंवाने वालों के पुत्रों को उनके चेहरे नहीं देखने दिये जा रहे हैं. हम इस तरह का व्यवहार तो मरे हुए बिल्ली और कुत्तों से भी नहीं करते.'

तृणमूल नेता ने की थी निंदा
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत राय ने टिप्पणी की निंदा की थी और कहा कि ऐसी टिप्पणी बीजेपी की मानसिकता प्रतिबिंबित करती है. तृणमूल कांग्रेस की सिलिगुड़ी इकाई ने हाजरा के खिलाफ एक रैली की और उनके खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है. उत्तर बंगाल शहर से तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, 'हमने अनुपम हाजरा के खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दी है. हमने पुलिस से उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है.'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)