होम Unlock 5 के दूसरे दिन भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख पार

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 2, 2020 09:54 PM

Unlock 5 के दूसरे दिन भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख पार

Unlock 5 के दूसरे दिन भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख पार

Unlock 5 के दूसरे दिन भारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या 1 लाख पार

भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,484 नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 64 लाख से अधिक हो गई। वहीं, 53 लाख से अधिक लोग संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं जिससे मरीजों के ठीक होने की दर 83.70 प्रतिशत हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के अभी तक 63,94,068 मामले सामने आए है। वहीं, पिछले 24 घंटे में 1,095 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 99,773 हो गई। अगर शाम तक के आंकड़ों को देखें तो कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा एक लाख को पार कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 53,52,078 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, देश में अभी 9,42,217 मरीजों का कोरोना वायरस का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 14.74 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से मृत्यु दर 1.56 प्रतिशत है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार, 16 सितम्बर को 50 लाख के पार और 28 सितम्बर को 60 लाख के पार चले गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में एक अक्टूबर तक कुल 7,67,17,728 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 10,97,947 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई। आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,095 लोगों की मौत हुई, उनमें से सबसे अधिक 394 लोग महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा कर्नाटक के 130, उत्तर प्रदेश के 80, तमिलनाडु के 66, पश्चिम बंगाल के 59, पंजाब के 45, आंध्र प्रदेश के 41, दिल्ली के 40 और छत्तीसगढ़ तथा केरल के 29-29 लोग थे। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक वायरस से कुल 99,773 लोगों की मौत हुई है। इनमें सर्वाधिक 37,056 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुयी है। इसके बाद तमिलनाडु में 9,586, कर्नाटक में 8,994, आंध्र प्रदेश में 5,869, उत्तर प्रदेश में 5,864, दिल्ली में 5,401, पश्चिम बंगाल में 5,017, गुजरात में 3,460, पंजाब में 3,451 और मध्य प्रदेश में 2,336 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से मरने वालों में से 70 प्रतिशत से अधिक मरीज दूसरी बीमारियों से भी पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, 'हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है।’'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)