होम लालू के हस्तक्षेप से टूटते-टूटते बचा कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 2, 2020 09:46 PM

लालू के हस्तक्षेप से टूटते-टूटते बचा कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन

लालू के हस्तक्षेप से टूटते-टूटते बचा कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन

लालू के हस्तक्षेप से टूटते-टूटते बचा कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन

बिहार में कल तक कांग्रेस और आरजेडी के बीच टूटते रिश्तों को लालू यादव ने हस्तक्षेप कर गठबंधन को बरकरार रखने का रास्ता साफ़ कर दिया।

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव की ज़िद्द को परे रखते हुए लालू यादव ने कांग्रेस को उसकी द्वारा मांगी जा रही 70 सीटें देने का भरोसा दिया जिसके बाद ये गठबंधन जारी रह सकेगा। अब महागठबंधन में आरजेडी के अलावा कांग्रेस और वामपंथी दल होंगे। जहाँ कांग्रेस को 70 सीटें देने का वादा किया गया है वहीँ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को 19 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को 10 सीटें दी जाएँगी।

उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार इस फैसले को कांग्रेस के प्रभारी महासचिव शक्ति सिंह गोहिल और तेजस्वी यादव के बीच हुई अंतिम दौर की बातचीत के बाद अंजाम दिया गया। गठबंधन को हरी झंडी मिलते ही कांग्रेस ने राज्य में चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है जिसकी शुरुआत आज सोनिया गांधी की वर्चुअल रैली से हुई।

सोनिया के अलावा चुनाव प्रचार अभियान में राहुल गाँधी, शत्रुघ्न सिन्हा , शक्ति सिंह गोहिल सहित दूसरे नेता वीडियो के ज़रिये चुनावी सभाएँ करेंगे साथ ही स्थानीय स्तर पर पार्टी उम्मीदवारों को प्रचार अभियान शुरू करने को कह दिया गया है।पार्टी सूत्र बताते हैं कि शक्ति सिंह गोहिल ने उन सभी वर्तमान विधायकों को चुनाव उतरने के लिए हरी झंडी दिखा दी है ताकि वे ज़ोर शोर से अपने अपने क्षेत्रों में जा कर प्रचार शुरू कर सकें।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)