होम पीएनबी के सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ सीबीआई का नया आरोपपत्र

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 2, 2020 09:48 PM

पीएनबी के सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ सीबीआई का नया आरोपपत्र

पीएनबी के सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ सीबीआई का नया आरोपपत्र

पीएनबी के सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ सीबीआई का नया आरोपपत्र

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब नेशनल बैंक के सेवानिवृत्त उप प्रबंधक गोकुलनाथ शेट्टी के खिलाफ नया आरोपपत्र दाखिल किया है जिसने 13 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के षड्यंत्र में नीरव मोदी और मेहुल चोकसी को कथित तौर पर सहयोग किया था। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आय से अधिक 2.63 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित करने के मामले में उसकी पत्नी पर भी नया आरोपपत्र दायर किया गया है।

उन्होंने बताया कि ने शेट्टी और इंडियन बैंक में लिपिक उसकी पत्नी आशा लता शेट्टी पर 2०11-17 के दौरान 4.28 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति इकट्ठा करने के भ्रष्टाचार के आरोप हैं। घोटाले का षड्यंत्र मुंबई में पीएनबी के ब्रैडी हाउस शाखा में रचा गया था जहां वह पदस्थ था।

सीबीआई ने आरोप लगाया कि कुल संपत्तियों में से 2.63 करोड़ रूपये की संपत्ति के बारे में उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिए, जो उनकी आय के ज्ञात स्रोत से 2.38 गुना अधिक है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने शेट्टी और मोदी-चोकसी के संबंधों की जांच की जिस दौरान उसे सेवानिवृत्त उप प्रबंधक की संपत्तियों के बारे में जानकारी मिली।

सीबीआई ने आरोप लगाए कि छह वर्षों के दौरान की वास्तविक आय 72.52 लाख रुपये थी और शेट्टी दंपति एवं उनके परिवार के सदस्यों के पास मुंबई में फ्लैट के तौर पर संपत्ति थी। मुंबई में हाल में विशेष अदालत के समक्ष दायर आरोपपत्र में ने कहा कि उन्होंने गोरेगांव में 46.62 लाख रुपये का फ्लैट खरीदा था जबकि मुंबई और आसपास के विभिन्न इलाकों में तीन और फ्लैट के लिए अग्रिम बुकिग राशि का भुगतान किया था।

इसके अलावा ने सावधि जमा, बैंक बैलेंस और रेकरिग अकाउंट में 75 लाख रुपये से अधिक राशि का पता लगाया। उन्होंने कहा कि निवेश, आय और खर्च की गणना करने के बाद सीबीआई ने पाया कि शेट्टी और उनकी पत्नी ने 2०11-17 के दौरान 2.63 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति एकत्रित की। उन्होंने कहा कि सीबीआई मोदी और चोकसी के खिलाफ पहले ही आरोपपत्र दायर कर चुकी है जिसमें शेट्टी की भूमिका के बारे में बताया गया है। शेट्टी फिलहाल न्यायिक हिरासत में है

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)