होम हाथरस की घटना पर मचा राजनीति में घमासान, राऊत ने पीएम मोदी को कही ऐसी बात

समाचारराजनीति Alert Star Digital Team Oct 2, 2020 09:26 PM

हाथरस की घटना पर मचा राजनीति में घमासान, राऊत ने पीएम मोदी को कही ऐसी बात

हाथरस की घटना पर मचा राजनीति में घमासान, राऊत ने पीएम मोदी को कही ऐसी बात

हाथरस की घटना पर मचा राजनीति में घमासान, राऊत ने पीएम मोदी को कही ऐसी बात

यूपी के हाथरस में दलित लड़की के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के बाद राजनीति में घमासान मचा हुआ है। इसी बीच अब इस मामलें में शिवसेना की भी एंट्री हो गई है। शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राऊत ने कहा कि हाथरस की घटना के बाद जो कुछ वहां हो रहा है, इसको लेकर प्रधानमंत्री को बयान देना चाहिए।

राऊत ने कहा कि हाथरस में पीड़ित परिवार की आवाज को दबाने का सरेआम प्रयास किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने पीड़ित युवती का शव आधीरात को जलाकर अपना पाप छिपाने की कोशिश की है। एक फिल्म अभिनेत्री के लिए आवाज उठाने वाले कहां गायब हो गए हैं।

सांसद राऊत ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गैंगरेप अथवा रेप की घटनाएं समाज पर कलंक हैं और जहां भी हों कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा में एक वर्ष में 17 हजार से ज्यादा गैंगरेप की घटनाएं हुई हैं। हाथरस की घटना ने तो पूरी दुनिया को शर्मसार कर दिया है। इस घटना के पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी के साथ जिस तरह धक्का-मुक्की की गई, वह लोकतंत्र के लिए घातक है। राहुल गांधी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पोते, राजीव गांधी के बेटे हैं। वह पीड़ित परिवार से मिलना चाहते थे।

राऊत ने कहा कि जो लोग निर्भया कांड के समय शोर शराबा मचा रहे थे, आज इस घटना के बाद चुप बैठे हैं। सरकार की शह पर जिलाधिकारी पीड़ित परिवार और उनसे मिलने का प्रयास कर रहे लोगों को धमका रहे हैं। रेप की घटनाओं पर हमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)