होम आखिरी सांस तक किसानों के साथ खड़े रहेंगे

समाचारअर्थ व बाजार Alert Star Digital Team Oct 2, 2020 09:22 PM

आखिरी सांस तक किसानों के साथ खड़े रहेंगे

आखिरी सांस तक किसानों के साथ खड़े रहेंगे

आखिरी सांस तक किसानों के साथ खड़े रहेंगे

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एवं तृणमूल क ांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने किसानों को भारत की ''रीढ़ की हड्डी'' बताते हुए शुक्रवार को कहा कि चाहे जो भी हो, वह और उनकी पार्टी के सदस्य ''अंतिम सांस तक उनके साथ खड़े रहेंगे।''

बनर्जी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद याद किया कि उन्होंने देश के सैनिकों और किसानों को उत्साहित एवं प्रेरित करने के लिए 55 वर्ष पहले 'जय जवान, जय किसान' का नारा दिया था।

बनर्जी ने ट्वीट किया, ''पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर याद कर रही हूं। 55 साल पहले, उन्होंने हमारे किसान भाइयों और बहनों के लिए हमें 'जय जवान, जय किसान' का प्रेरणादायक नारा दिया। चाहे जो भी हो, हम अपनी अंतिम सांस तक हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।'' तृणमूल क ांग्रेस प्रमुख नये कृषि कानूनों के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए जो कुछ भी किया है, उसका इतिहास गवाह है।

उन्होंने कहा, ''किसान हमारे समाज की रीढ़ की हड्डी हैं। बंगाल में, हमारे किसानों की औसत वार्षिक आय 2०11 के 91,००० रुपये से बढ़कर 2०18 में 2.91 लाख रुपये हो गई। हमने उनके लाभ के लिए जो किया है, इतिहास उसका गवाह है। हम उनके लिए आवाज उठाते रहेंगे।'' भारत के दूसरे प्रधानमंत्री शास्त्री का जन्म 19०4 में आज के ही दिन हुआ था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)