होम हाथरस कांड: एसपी और DSP सहित कई अधिकारी पर गिरी गाज

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Oct 2, 2020 09:18 PM

हाथरस कांड: एसपी और DSP सहित कई अधिकारी पर गिरी गाज

हाथरस कांड: एसपी और DSP सहित कई अधिकारी पर गिरी गाज

हाथरस कांड: एसपी और DSP सहित कई अधिकारी पर गिरी गाज

 योगी सरकार ने सख्त एक्शन लिया है। एपसी और डीएसपी सहित कई अधिकारियों पर गाज गिरी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि हाथरस मामले में यूपी CM योगी आदित्यनाथ ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी, डीएसपी, इंस्पेक्टर और कुछ अन्य अधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया है।

महिलाओं के खिलाफ आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को कड़ा संदेश दिया और कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ अत्यंत कठोर कार्रवाई की जाएगी। योगी ने ट्विटर पर कहा ''उत्‍तर प्रदेश में माताओं-बहनों के सम्‍मान और स्‍वाभिमान को क्षति पहुंचाने का विचार मात्र रखने वालों का समूल नाश सुनिश्चित है। इन्‍हें ऐसा दंड मिलेगा जो भविष्‍य में उदाहरण प्रस्‍तुत करेगा।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''आपकी उत्‍तर प्रदेश सरकार हर माता-बहन की सुरक्षा व विकास के लिए संकल्‍पबद्ध है। यह हमारा संकल्‍प ह‍ै-वचन है।'' योगी का यह बयान ऐसे समय आया है जब प्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्‍कर्म और आपराधिक घटनाओं को लेकर विपक्ष ने व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)