होम सौ दिनों में सभी स्कूलों तक पहुंचेगा पेयजल, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चलेगा विशेष अभियान

Alert Star Digital Team Oct 2, 2020 09:16 PM

सौ दिनों में सभी स्कूलों तक पहुंचेगा पेयजल, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चलेगा विशेष अभियान

सौ दिनों में सभी स्कूलों तक पहुंचेगा पेयजल, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चलेगा विशेष अभियान

सौ दिनों में सभी स्कूलों तक पहुंचेगा पेयजल, सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी चलेगा विशेष अभियान

देशभर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने शुक्रवार को सौ दिवसीय अभियान की शुरुआत की।केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से इसे जन आंदोलन बनाने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने सभी मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों को पत्र लिखकर उनके क्षेत्रों में अभियान का नेतृत्व करने का आग्रह भी किया है। अभियान की शुरुआत करते हुए शेखावत ने कहा कि यह पहल महात्मा गांधी को उनकी 151वीं जयंती पर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 सितंबर को जल जीवन मिशन का लोगो लांच करते हुए देश के सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया था। इस पृष्ठभूमि में हम इसे सुनिश्चित करने के लिए सौ दिवसीय अभियान शुरू कर रहे हैं। हम सभी राज्य सरकारों से सौ दिनों में सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कह रहे हैं।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)