होम हाथरस कांड पर उमा भारती ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल, सीएम योगी से की ये अपील

समाचारदेश Alert Star Digital Team Oct 2, 2020 09:15 PM

हाथरस कांड पर उमा भारती ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल, सीएम योगी से की ये अपील

हाथरस कांड पर उमा भारती ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल, सीएम योगी से की ये अपील

हाथरस कांड पर उमा भारती ने यूपी पुलिस पर उठाए सवाल, सीएम योगी से की ये अपील

यूपी के हाथरस में गैंगरेप पीड़ित लड़की की मौत हो जाने से पूरे देश में उबाल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह योगी सरकार और राज्य प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किए जा रहे हैं। विपक्षी राजनीतिक दल भी घटना को मुद्दा बनाकर योगी सरकार व यूपी पुलिस पर निशाना साध रहे हैं। चरमराई कानून व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लाठी-डंडों से पीटा। वहीं अब भाजपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने भी पुलिस पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पीड़िता के परिजनों से मिलने पर लगी पाबंदी के खिलाफ उमा भारती ने ट्वीट के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा है कि आप एक बहुत ही साफ-सुथरी छवि के शासक हैं। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप मीडियाकर्मियों एवं अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को पीड़ित परिवार से मिलने दीजिए। एक अन्य ट्वीट में उमा भारती ने कहा, एक दलित परिवार की बिटिया थी। बड़ी जल्दबाजी में पुलिस ने उसकी अत्येष्टि की और एक परिवार एवं गांव की पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर दी गई है।

यूपी की योगी सरकार हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से अन्य लोगों को मिलने नहीं दे रही है जिसकी विपक्षी दल कड़ी आलोचना कर रहे हैं। यहां तक की मीडियाकर्मियों को भी वहां जाने नहीं दिया जा रहा है। इस पर बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने योगी सरकार से मिलने की अनुमति दिए जाने की गुजारिश करते हुए कहा, 'आप एक बहुत ही साफ-सुथरी छवि के शासक हैं। मेरा आपसे अनुरोध है कि आप मीडियाकर्मियों एवं अन्य राजनीतिक दलों के लोगों को पीड़ित परिवार से मिलने दीजिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)