होम फिरोजाबाद में 41 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 2594
फिरोजाबाद में 41 और कोरोना पॉजिटिव मिले, संख्या हुई 2594
जनपद में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार को 41 और कोरोना पाॅजिटिव मिलने से कुल मरीजों संख्या अब 2594 हो गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ नीता कुलश्रेष्ठ ने पुष्टि करते हुए बताया कि रविवार को जनपद में 41 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आयी है। इस प्रकार कुल मरीजों की संख्या अब 2594 हो गई है, जिनमें से 2130 लोग ठीक हो चुके हैं, जवकि 55 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 59 लोगों को रैफर किया गया है। जिले में कुल एक्टिव केस 349 है, जिनका उपचार हो रहा है। उन्होंने बताया कि अभी तक कुल 110295 लोगों के सैंपल लेकर जांच को भेजे गये है, जिनमें से 109341 लोगों की रिपोर्ट उन्हें प्राप्त हो चुकी है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।